शाई होप ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में 102 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली और इसके दम पर अपनी टीम को 24 रन से जीत भी दिलाई। शाई होप ने इस शतकीय पारी के दम पर हैरी ब्रुक का रिकॉर्ड तोड़ दिया और रोहित शर्मा व बाबर आजम के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। ये इस टी20 सीरीज में शाई होप का दूसरा शतक भी रहा और उन्होंने कुछ अन्य शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

शाई ने ब्रुक को पीछे छोड़ा, रोहित-बाबर की बराबरी पर आए

शाई होप ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में अपनी शतकीय पारी के दम पर हैरी ब्रुक को पीछे छोड़ दिया और टी20आई में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा व बाबर आजम की बराबरी पर आ गए। शाई होप ने बतौर कप्तान टी20आई में अपना तीसरा शतक लगाया और दो शतक लगाने वाले हैरी ब्रुक से आगे निकल गए। वहीं शाई अब रोहित-बाबर की बराबरी पर आ गए जिन्होंने टी20आई में बतौर कप्तान 3-3 शतक लगाए थे।

T20I में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक (फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी)

3 शतक- शाई होप (35 पारियां)
3 शतक- रोहित शर्मा (62 पारियां)
3 शतक- बाबर आजम (78 पारियां)
2 शतक- हैरी ब्रूक (25 पारियां)

क्रिस गेल से आगे निकले शाई होप

शाई होप ने भारत के खिलाफ हैदराबाद टी20 मैच में जो शतक लगाया ये उनका भारतीय धरती पर 8वां शतक था। वो अब भारतीय धरती पर किसी विदेशी बल्लेबाज के द्वारा सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल से आगे निकल गए और एबी डिविलियर्स व क्विंटन डिकॉक की बराबरी पर आ गए। गेल ने भारतीय धरती पर बतौर विदेशी बल्लेबाज कुल 7 शतक लगाए थे जबकि एबी और डिकॉक के नाम 8-8 शतक हैं। वहीं रिकी पोंटिंग ने भारत में कुल 6 शतक लगाए थे।

भारत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज

8 शतक- शाई होप
8 शतक- एबी डिविलियर्स
8 शतक- क्विंटन डी कॉक
7 शतक- क्रिस गेल
6 शतक- रिकी पोंटिंग

शाई ने की फिल साल्ट, संजू सैमसन और तिलक वर्मा की बराबरी

शाई होप ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले 4 मैचों में 2 शतक लगाए हैं और इन 2 शतक की मदद से उन्होंने फिल साल्ट, संजू सैमसन और तिलक वर्मा की बराबरी कर ली। शाई होप अब इन सभी खिलाड़ियों के साथ एक टी20आई सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर बने। शाई से पहले फिल साल्ट, संजू और तिलक ने भी एक टी20आई सीरीज में 2-2 शतक लगाने का कमाल किया है।

एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा शतक (फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी)

2 शतक- फिल साल्ट बनाम WI (2023)
2 शतक- संजू सैमसन बनाम SA (2024)
2 शतक- तिलक वर्मा बनाम SA (2024)
2 शतक- शाई होप बनाम IND (2026)

इशान किशन, शुभमन गिल, हैरी ब्रुक नंबर 1; ICC की रैकिंग में श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, तिलक वर्मा को हुआ फायदा

ICC Ranking: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में हैरी ब्रुक, शुभमन गिल और इशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं। श्रेयस अय्यर को इस रैंकिंग में फायदा हुआ और वो टॉप-5 में आ गए जबकि तिलक वर्मा को भी एक स्थान का फायदा हुआ। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)