पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा अपने क्रिकेटरों पर 50 लाख का जुर्माना लगाने की खबर सामने आई थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लेने की बात रिपोर्ट्स में पता चली थी। अब इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बोर्ड को करारा जवाब दिया है। उन्होंने इस फैसले को छोटी सोच बताया और अलग तरह से खिलाड़ियों को सजा देने की मांग भी की।

पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बात करते हुए शाहिद अफरीदी का वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने बोर्ड के इस कथित फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा,”यह ना समझ में आने वाला डिसीजन है। छोटी सोच है यह, 50 लाख रुपये भी क्या करेंगे। मेरे ख्याल में यह कोई जुर्माना नहीं है।” अफरीदी ने यह तो बोर्ड के फैसले पर प्रतिक्रिया दी साथ ही उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम से कुछ खिलाड़ियों को कम से दो साल के लिए बाहर करने की भी बात बोली।

अफरीदी ने की सजा देने की मांग

शाहिद अफरीदी ने कहा,”जिन्होंने परफॉर्म नहीं किया, उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भेजा जाएगा। कुछ ऐसे भी प्लेयर्स हैं, जो मैं समझता हूं कि दो साल से पहले पाकिस्तान टीम में नहीं वापस आने चाहिए। यह सजाएं काफी हैं। जिन्हें रेस्ट देना चाहिए उन्हें रेस्ट दिया जाए। प्लेयर्स के अंदर बदलाव लेकर आएं, यह सजाएं काफी हैं। 50 लाख…मेरा नहीं ख्याल की ऐसा कोई आधिकारिक बयान पीसीबी की तरफ से आया है।”

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने प्रदर्शन को लेकर सवालों के घेरे में है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया था इससे नाखुश बोर्ड ने भारत के खिलाफ हार के बाद ही हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया था। पाकिस्तान की टीम सुपर 8 राउंड से ही बाहर हो गई।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम को सुपर 8 और भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। फिर श्रीलंका के खिलाफ सुपर 8 में 5 रन की मामूली जीत के बाद टीम नेट रनरेट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स, यूएसए और नामीबिया को ग्रुप स्टेज में हराया था। सुपर 8 का पहला मैच पाकिस्तान का बारिश के कारण रद्द हुआ था।

यह भी पढ़ें- “मुझे नहीं लगता, हेटमायर आउट थे”: मोहम्मद आमिर का नया ड्रामा, पहले किया था भारत के सेमीफाइनल में न पहुंचने का दावा
यह भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान की यू-टर्न लेने की आदत’: T20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही पाकिस्तानी गेंदबाज ने वापस लिया रिटायरमेंट, लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट