दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सेरेना और वीनस विलियम्स आगामी विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग में एक दशक बाद जोड़ी बनाकर खेलेंगी। ऑल इंग्लैंड क्लब ने दो हफ्ते से कम समय में शुरू होने वाले ग्रास कोर्ट ग्रैंडस्लैम के लिए मंगलवार (16 फरवरी) को विलियम्स बहनों को वाइल्ड कार्ड निमंत्रण देने की घोषणा की।
सेरेना ने लगभग चार साल तक पेशेवर टेनिस से दूर रहने के बाद हाल में 44 साल की उम्र में प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की। सेरेना और वीनस महिला एकल के अलावा महिला युगल में भी दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रही हैं। वीनस बुधवार को 46 बरस की हो गईं।
छह विम्बलडन खिताब
सेरेना और वीनस ने महिला युगल में मिलकर 14 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं जिसमें छह विम्बलडन खिताब भी शामिल हैं। उन्होंने अपना पहला विम्बलडन खिताब 2000 में और आखिरी 2016 में जीता। उन्होंने 2000 और 2002 में विम्बलडन में अपने शुरुआती दो खिताब वाइल्ड कार्ड धारक के रूप में जीते।
डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 319 हफ्ते नंबर 1 पर रहीं
सेरेना मंगलवार को बर्लिन ओपन में कैरोलिन मुचोवा के साथ विमेंस डबल्स में हिस्सा लेंगी और खेल में वापसी करेंगी। सेरेना अकेली ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने सिंगल्स और डबल्स दोनों में करियर गोल्डन स्लैम जीता है। वह ओपन एरा में सबसे ज्यादा 23 खिताब जीतने महिला खिलाड़ी हैं। सेरेना ने 73 सिंगल्स टाइटल, चार ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते हैं और डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 319 हफ्ते नंबर 1 पर रही हैं।
माजा च्वालिंस्का को महिला एकल में वाइल्ड कार्ड
हाल में फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाली माजा च्वालिंस्का को महिला एकल में वाइल्ड कार्ड मिला है। पुरुष एकल में तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका और ग्रिगोर दिमित्रोव वाइल्ड कार्ड हासिल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।
कहानी क्रिस्टियानो से पहले के रोनाल्डो की, 23 की उम्र तक 200 गोल
फुटसल से शुरुआत, 200+ गोल का रिकॉर्ड और वर्ल्ड कप जीतने तक का सफर। 1998 वर्ल्ड कप के हीरो और 2002 के चैंपियन रोनाल्डो नाजारियो ने 3 बार फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड और 2 बैलन डी’ओर खिताब जीता। जानिए ‘एल फेनोमेनो’ की पूरी कहानी। पूरी खबर पढ़ें।
