अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्ला अटल ने अपने जन्मदिन पर यानी 12 अगस्त को चौथे वनडे मैच में आयरलैंड के खिलाफ 143 रन की पारी खेली और इतिहास रच दिया। अटल अब वनडे प्रारूप में जन्मदिन पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। अटल ने टॉम लैथम का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। लैथम ने अपने 30वें जन्मदिन (2 अप्रैल, 2022) पर हैमिल्टन में नीदरलैंड्स के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए 123 गेंदों पर नाबाद 140 रन बनाए थे।

अटल ने तोड़ा 4 साल पुराना रिकॉर्ड

अटल अब वनडे में जन्मदिन पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-3 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए जबकि लैथम दूसरे नंबर पर चले गए। अपने जन्मदिन पर सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर हैं। भारत के पूर्व कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज ने 24 अप्रैल 1998 को शारजाह में कोका-कोला कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 6 विकेट से जीत दिलाने में मदद करते हुए अपने 25वें जन्मदिन पर 131 गेंदों में 134 रन बनाए थे।

वनडे में जन्मदिन पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-3 बैटर

प्लेयरदेशरनगेंद4/6जन्मदिनविरुद्धवेन्यडेट
सेदिकुल्लाह अटलअफगानिस्तान14312017/425वांआयरलैंडबेलफास्टअगस्त 12, 2026
टॉम लैथमन्यूजीलैंड140*12310/530वांनीदरलैंड्सहैमिल्टनअप्रैल 2, 2022
सचिन तेंदुलकरभारत13413112/325वांऑस्ट्रेलियाशारजाहअप्रैल 24, 1998

भारत के पूर्व बल्लेबाज और तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने अपने जन्मदिन पर वनडे शतक लगाया था। कांबली ने अपने 21वें जन्मदिन (18 जनवरी, 1993) पर जयपुर में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर भारत के लिए वनडे शतक भी लगाया। उन्होंने 5 नवंबर, 2023 को कोलकाता के ईडन गार्डन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 121 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए।

अटल की बात करें तो उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 120 गेंदों की अपनी 143 रन पारी के दौरान 17 चौके और सात छक्के लगाए और ओपनिंग बैटर इब्राहिम जादरान के साथ दूसरे विकेट के लिए 231 रन जोड़े। इब्राहिम जादरान ने भी इस मैच में शतक लगाया और 107 रन की पारी खेली। जादरान ने 118 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था। साथ ही वे वनडे में 2,000 रन बनाने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी भी बन गए। अटल और जादरान के बीच हुई 231 रन की साझेदारी अफगानिस्तान के लिए वनडे में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही।

अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर

177 रन – इब्राहिम जादरान बनाम इंग्लैंड, 2025
162 रन – इब्राहिम जादरान बनाम श्रीलंका, 2022
151 रन – रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम पाकिस्तान, 2023
149* रन – अजमतुल्लाह उमरजई बनाम श्रीलंका, 2024
145 रन – रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम बांग्लादेश, 2023
143 रन – सेदिकुल्लाह अटल बनाम आयरलैंड, 2026

ध्रुव जुरेल या सरफराज खान, प्लेइंग 11 में नंबर 6 के लिए कौन हैं ज्यादा फिट; पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने बताया नाम

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने बताया कि पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में किन तीन तेज गेंदबाजों को शामिल करना चाहिए साथ ही नंबर 6 पर ध्रुव या सरफराज खान में से किसे मौका मिल सकता है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)