अफगानिस्तान ने 5 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ 50 ओवर में 9 विकेट पर 343 रन बनाए और आयरैलैंड को जीत के लिए 344 रन का लक्ष्य दिया। अफगानिस्तान को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सेदीकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान की शतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा। इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

अटल ने खेली 143 रन की पारी तो जादरान ने बनाए 107 रन

इस मैच में अफगानिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ इब्राहिम जादरान आए थे, लेकिन गुरबाज का बल्ला नहीं चला और वो 10 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर खेलने के लिए सेदीकुल्लाह अटल क्रीज पर आए और फिर जादरान और अटल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 220 गेंदों पर 231 रन की शानदार साझेदारी कर डाली व टीम को बेहद मजबूत स्थिति में ला दिया।

जादरान और अटल के बीच ये साझेदारी तब टूटी जब जादरान 107 रन बनाकर आउट हो गए। जादरान ने ये रन 118 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्का और 11 चौकों की मदद से बनाए। अटल की पारी गजब की रही और उन्होंने 120 गेंदों पर 143 रन ठोक दिए और इस दौरान 4 छक्के और 17 चौके भी लगाए। दरविश रसूली ने भी तेज बैटिंग की और 14 गेंदों पर 24 रन बनाए जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई ने 12 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली।

राशिद खान ने भी तेज गति से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन वो 10 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। कप्तान रहमत शाह ने 2 रन की पारी खेली और पवेलियन लौट गए। आयरलैंड की तरफ से बायरन मैकडोनो ने सबसे ज्यादा 3 सफलता हासिल की जबकि गैविन होए को 2 सफलता हासिल हुई। मार्क अडायर को भी एक सफलता इस मुकाबले में मिली।

ध्रुव जुरेल या सरफराज खान, प्लेइंग 11 में नंबर 6 के लिए कौन हैं ज्यादा फिट; पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने बताया नाम

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने बताया कि पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में किन तीन तेज गेंदबाजों को शामिल करना चाहिए साथ ही नंबर 6 पर ध्रुव या सरफराज खान में से किसे मौका मिल सकता है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)