तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में आईपीएल 2026 में चौथी बार चैंपियन बनने की कोशिश करेगी। हालांकि इस टीम के लिए कुछ खिलाड़ियों का चोटिल होना चिंता का विषय है जबकि टीम के तेज गेंंदबाज आकाशदीप तो इंजरी की वजह से इस सीजन से बाहर ही हो गए थे। अब केकेआर ने आकाशदीप की जगह बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को अपने साथ जोड़ा है।

आकाशदीप की जगह सौरव दुबे की हुई एंट्री

आकाशदीप केकेआर के अहम बॉलर थे, लेकिन उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका रहा। हालांकि केकेआर ने उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विदर्भ के सौरव दुबे को जरूर टीम में शामिल किया है, लेकिन सौरव का कद आकाशदीप जितना तो नहीं है साथ ही उनका अनुभव भी टी20 क्रिकेट में काफी कम है जो केकेआर को परेशानी में डाल सकता है।

केकेआर में शामिल किए गए सौरव दुबे के पास टी20 क्रिकेट खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है। 28 साल के सौरव ने अब तक सिर्फ 3 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला और इन मैचों में उन्होंने 60 गेंदें फेंकी और 121 रन लुटाए। इससे पहले सौरव को सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2022 में 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।

8 लिस्ट ए मैचों में सौरव ने लिए हैं 16 विकेट

विदर्भ के लिए खेलने वाले सौरव ने अपने क्रिकेट करियर में अब तक 8 लिस्ट एक मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 16 विकेट लिए हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 26 रन देकर 4 विकेट रहा है। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल लेने का कमाल भी किया है। इस दौरान उनका इकॉनामी रेट 5.79 का रहा है। अब केकेआर ने सौरव को टीम में शामिल कर तो लिया है, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिलता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी। इसके अलावा सौरव के पास गेंदबाजी का ज्यादा अनुभव नहीं है ऐसे में अगर उन्हें मौका मिलता भी है तो वो कितने प्रभावी होते हैं इस पर भी नजरें रहेगी।

ये खबरें भी पढ़ें

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय बैटर; पंत से पीछे रोहित, सहवाग, सचिन, धोनी

IPL में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-10 भारतीय; अभिषेक शर्मा नंबर 1, संजू, सहवाग,यशस्वी से आगे मुरली विजय