दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सांसद पप्पू यादव के क्रिकेटर बेटे सार्थक रंजन का तूफान जारी है। इस लीग के अपने 7वें मैच में सार्थक ने छठी बार अर्धशतक ठोका है। वहीं वह यश ढुल को पीछे छोड़ते हुए टूर्नामेंट के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल 2026 में केकेआर के स्क्वाड का हिस्सा रहे सार्थक रंजन को एक भी मैच में जगह नहीं मिली थी। अब इस फॉर्म से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सार्थक ने पुरानी दिल्ली के खिलाफ 32वें मैच में 51 गेंद पर 78 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

उनकी शानदार पारी के बावजूद उनकी टीम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को जीत नहीं मिल पाई। इस मैच में 20 रन से जीत के साथ पुरानी दिल्ली 6 ने अंकतालिका में दूसरे स्थान पर जगह बना ली। सार्थक रंजन ने 100, 64, 95, 65, 57, 59, 10, 78 की पारियां अब तक खेली हैं। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में पहले से ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 30 रन से मात दी। इस मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली के दोनों इन फॉर्म ओपनर्स सिद्धार्थ जून और यश ढुल खाता भी नहीं खोल सके।

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच के बाद अंकतालिका

स्थानटीममैचजीतहारनो रिजल्टअंकनेट रन रेट
1सेंट्रल दिल्ली किंग्स (Q)981016+1.559
2पुरानी दिल्ली 6953111+0.545
3आउटर दिल्ली वॉरियर्स852111+0.337
4साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स84319+0.352
5नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स83417-0.310
6वेस्ट दिल्ली लायंस83417-0.532
7ईस्ट दिल्ली राइडर्स81613-1.304
8न्यू दिल्ली टाइगर्स81702-0.687

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
सार्थक रंजन7742861.14163.984026
यश ढुल9941051.25214.663532
यजस शर्मा7733355.50219.083422
आर्यन गौर7730550.83168.513215
यश भाटिया7730476.00166.122121

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचओवरगेंदविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
अंशुमान हूडा621.01261710.7618321
गवनिश खुराना829.01741419.2927000
मोनी ग्रेवाल933.01981323.7730900
हर्ष त्यागी721.01261115.2716800
लक्ष्मण829.21761125.0927610

करन शर्मा के 92 रन, काशी की लगातार दूसरी जीत; रिंकू की टीम नंबर 1, भुवनेश्वर की टीम अंकतालिका के टॉप 3 में

यूपी टी20 लीग के पहले सात मैचों के बाद रिंकू सिंह की मेरठ की टीम अंकतालिका में टॉप पर है। सातवें मैच में करन शर्मा ने 92 रन की कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाई और गोरखपुर लायंस को दूसरी हार झेलनी पड़ी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर