दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 40 में से 39 लीग मैच हो चुके हैं और सभी चार टीमें प्लेऑफ के लिए पहले ही तय हो चुकी हैं। अगर प्लेऑफ की पोजिशन की बात करें तो उस पर अंतिम मुहर 40वें मुकाबले के बाद लगेगी। टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में पुरानी दिल्ली का मुकाबला ईस्ट दिल्ली राइडर्स से होगा। इस मैच से पहले ही पुरानी दिल्ली प्लेऑफ में जगह बना चुकी है, मगर उसकी पोजिशन इस आखिरी मुकाबले के बाद तय होगी।

वहीं ईस्ट दिल्ली की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। पुरानी दिल्ली अभी 11 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है और उसका नेट रनरेट दूसरा स्थान पर काबिज साउथ दिल्ली सुपर स्टार्स से अच्छा है। अगर पुरानी दिल्ली 6 की टीम ईस्ट दिल्ली को हराती है तो क्वालिफायर 1 के लिए नंबर 2 पर रहते हुए क्वालिफाई करेगी। वरना उसे नंबर 3 पर रहते हुए एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा। 39वें मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम न्यू दिल्ली टाइगर्स को हराते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई थी।

Exclusive: ट्रैवल कंपनी ने कर्मचारी समेत 7 के खिलाफ दर्ज कराई FIR, खो-खो विश्व कप के दौरान मिले भुगतान में धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप

बता दें कि सेंट्रल दिल्ली की टीम 10 में से 9 मैच जीतकर अंकतालिका में 18 अंक के साथ टॉप पर लगातार बनी है और अब अंत तक नंबर 1 ही रहेगी। वहीं साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और पुरानी दिल्ली 6 क्रमश: अभी नंबर 2 व नंबर 3 पर हैं, लेकिन यह पोजिशन बदल सकती है। पुरानी दिल्ली के हाथ में प्लेऑफ की तस्वीर बदलने का मौका है। नंबर 4 पर आउटर दिल्ली वॉरियर्स की टीम मौजूद है।

DPL 2026 के 39वें मैच के बाद अंकतालिका

रैंक टीम मैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1सेंट्रल दिल्ली किंग्स (Q)1091018+1.506
2साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स (Q)1063113-0.194
3पुरानी दिल्ली (Q)953111+0.545
4आउटर दिल्ली वॉरियर्स (Q)1054111-0.268
5नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स (E)104519-0.037
6वेस्ट दिल्ली लायंस (E)104519-0.476
7ईस्ट दिल्ली राइडर्स (E)92615-0.842
8न्यू दिल्ली टाइगर्स (E)101902-0.701

DPL 2026 के 39वें मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारी रनऔसत स्ट्राइक रेट 4s6s
सार्थक रंजन 9949354.78167.694433
यश ढुल 9941051.25214.663532
यश भाटिया9935759.50158.672424
यजस शर्मा9935344.12205.233424
हिम्मत सिंह 101032332.30179.442026

DPL 2026 के 39वें मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन दिए 4 विकेट5 विकेट
अंशुल हुडा 827.01621913.6325921
हर्ष त्यागी 929.01741613.2521200
गवनिश खुराना933.01981520.1330200
मोनी ग्रेवाल 1037.02221524.2036300
आशीष मीना824.01441314.2318500

रिंकू सिंह की मेरठ टॉप पर बरकरार, भुवी की लखनऊ दूसरे पर, नोएडा किंग्स ने लगाई छलांग; देखें यूपी टी20 लीग की अंकतालिका

रिंकू सिंह की मेरठ मैवेरिक्स यूपी टी20 लीग 2026 के 18 मैचों के बाद भी लगातार अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है। वहीं 18वें मैच में जीत के बाद नोएडा किंग्स ने छलांग लगाई है और लखनऊ व काशी की बराबरी भी की। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर