दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन गजब का प्रदर्शन कर रहे हैं। सार्थन ने इस सीजन के 26वें मैच में पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेली। ये सार्थक का इस सीजन में 5वें मैच में लगातार 5वां अर्धशतक रहा। अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दम पर सार्थक इस सीजन में अपने रन के आंकड़े को 300 के पार पहुंचा दिया। वो फिलहाल इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

सार्थक रंजन ने 199 गेंदों पर ठोके हैं 340 रन

सार्थक रंजन ने इस सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं और पांचों की मुकाबलों में उन्होंने अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने इस सीजन का अपना 5वां मैच पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेला और टीम के लिए ओपन करते हुए 37 गेंदों पर 3 छक्के और 7 चौकों की मदद से 59 रन बनाए। इस 39 रन की पारी के दम पर उन्होंने अपने रन के आंकड़े को 340 तक पहुंचा दिया। सार्थक ने अब तक खेले 5 मैचों में कुल 199 गेंदोंं का सामना किया है और इन गेंदों पर उन्होंने 340 रन 32 छक्के और 21 चौकों की मदद से बनाए हैं।

सार्थक रंजन 340 रन के साथ दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जबकि पहले स्थान पर यश ढुल हैं जिन्होंने 7 मैचों में 341 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अनुज रावत हैं जिन्होंने 6 मैचों में 259 रन बनाए हैं जबकि 6 मैचों में 247 रन बनाकर यजस शर्मा चौथे स्थान पर हैं। इस सूची में 5वें नंबर पर यश भाटिया हैं जिन्होंने 5 मैचों में 242 रन बनाए हैं।

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 26 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

प्लेयरमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050s64
सार्थक रंजन553409568199170.8552132
यश भाटिया55324290121146165.7531618
देव लाकरा6611516430.2107141.122911
आयुष दोसेजा6622108452.5133157.892525
लक्ष्य थरेजा6621748643.5130133.852420
यश ढुल77134110056.83166205.42122826
सुजल सिंह5521808260119151.262816
अनमोल शर्मा551148653798151.022517
यजस शर्मा6612476449.4116212.9321724
आर्यन गौड़5511659141.25102161.762620

शुभमन गिल तीसरे स्थान पर, वार्नर नंबर 1; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-10 बैटर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर दर्ज है। शुभमन गिल भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर र मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)