दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का बल्ला तो जमकर बोल रहा है, मगर उनकी टीम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स जीत की पटरी से उतर गई है। 26वें मुकाबले में पुरानी दिल्ली 6 ने नॉर्थ दिल्ली को मात दी और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर जगह बना ली है। वहीं सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम अब भी टॉप पर मौजूद है। जबकि गुरुवार को हुए पहले मैच में वेस्ट दिल्ली को हराकर आउटर दिल्ली वॉरियर्स भी 9 अंक के साथ तीसरे पर आ चुकी है।

26वें मुकाबले की बात करें तो नॉर्थ दिल्ली के लिए इन फॉर्म बल्लेबाज सार्थक रंजन ने 59 रनों की पारी खेली। उनके अलावा यश भाटिया ने भी 59 रन बनाए। मगर दोनों की यह पारियां बेकार हो गईं। पहले खेलते हुए नॉर्थ दिल्ली ने पुरानी दिल्ली के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा था। ललित यादव की 64 रन की बेहतरीन पारी के दम पर पुरानी दिल्ली 6 ने 19.3 ओवर में ही 192 रन बनाए और 4 विकेट से मैच जीता। इस मैच के बाद अंकतालिका में फेरबदल देखने को मिले।

दिल्ली प्रीमियर लीग के 26वें मैच के बाद अंकतालिका

रैंकटीममैच जीतहारनो रिजल्टअंकनेट रन रेट
1सेंट्रल दिल्ली किंग्स (CDK)761012+0.847
2पुरानी दिल्ली 6 (PD)74219+0.744
3आउटर दिल्ली वॉरियर्स (ODW)74219+0.183
4नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स (NDS)63217+0.860
5वेस्ट दिल्ली लायंस (WDL)73317-0.183
6साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स (SDS)62315-1.151
7न्यू दिल्ली टाइगर्स (NDT)61502-0.557
8ईस्ट दिल्ली राइडर्स (EDR)60511-2.062

दिल्ली प्रीमियर लीग के 26वें मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौके (4s)छक्के (6s)
1यश ढुल7734156.83205.422628
2सार्थक रंजन5534068.00170.853221
3अनुज रावत6627067.50188.812517
4यजस शर्मा6624749.40212.932417
5यश भाटिया55242121.00165.751815

दिल्ली प्रीमियर लीग के 26वें मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

रैंकखिलाड़ीमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
1अंशुमान हूडा413.179129.7511711
2मोनी ग्रेवाल725.01501123.1825500
3मयंक गुसाईं619.5119914.4413000
4पंकज जसवाल622.1133920.4418400
5शिवम शर्मा615.090915.1113600

सार्थक रंजन का जलवा, 199 गेंदों पर ठोके 340 रन; दिल्ली प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

दिल्ली प्रीमियर लीग में पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन गजब का प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने लगातार 5 मैचों में 5 अर्धशतक लगाए हैं। सार्थक इस सीजन में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की कप्तानी कर रहे हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर