श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से साई सुदर्शन बाहर हो गए और इसका आधिकारिक ऐलान बीसीसीआई के द्वारा कर दिया गया। बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में मौजूद बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने दाहिने पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन से उबरने में काफी सुधार किया है और वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके सुधार पर बारीकी से नजर रख रही है।
सरफराज खान को भारतीय टीम में मिली जगह
भारतीय सेलेक्टर्स ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन की जगह टीम में सरफराज खान को शामिल किया है। 15 अगस्त, 2026 से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम के गाले जाने से पहले, वह कोलंबो में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। सरफराज खान ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2024 में वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद से वो भारतीय टीम के लगातार बाहर चल रहे थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
सरफराज खान का फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर
सरफराज खान का फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर अब तक काफी शानदार रहा है। उन्होंने 62 मैचों में 64.73 की औसत कुल 5114 रन बनाए हैं। सरफराज ने इन मैचों में अब तक 17 शतक और 16 अर्धशतक भी लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 301 रन रहा है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 371 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर टेस्ट प्रारूप में अब तक 150 रन रहा है और उनका औसत 37.10 है।
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।
रोहित टॉप पर, कोहली से आगे बाबर; 2020 के दशक में वनडे में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर्स
इस दशक में यानी साल 2020 से लेकर अब तक वनडे प्रारूप में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली फिलहाल बाबर आजम से पीछे हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
