श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन किया। अश्विन ने अपनी इस टीम में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और आकिब नबी को जगह नहीं दी जबकि उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल किए गए सरफराज खान को भी मौका नहीं दिया। उन्होंने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में गेंद व बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने वाले गुरनूर बरार पर भरोसा जताया।

दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर को टीम में किया शामिल

अश्विन ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो इस वक्त भारतीय टीम में कई कमियां हैं, लेकिन श्रीलंका की टीम में उनसे भी ज्यादा कमियां हैं। उनके पास विकेट लेने वाले स्पिनर नहीं हैं तो वहीं भारत के पास यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, मानव सुतार और देवदत्त पडिक्कल जैसे कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। रमेश मेंडिस एक अच्छे ऑफ-स्पिनर हैं, लेकिन लाइन और लेंथ के मामले में वे भी आज के कई स्पिनरों की तरह गलतियां करते हैं।

अश्विन ने पहले टेस्ट के लिए जिस टीम का चयन किया उसमें ओपनर के रूप में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल को चुना जबकि नंबर 3 के लिए उन्होंने देवदत्त पडीक्कल पर भरोसा जताया जिन्होंने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में शतकीय पारी खेली थी। नंबर 4 पर कप्तान शुभमन गिल मौजूद हैं जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत बल्लेबाजी क्रम में 5वें स्थान पर हैं। अश्विने छठे स्थान पर ध्रुव जुरेल को रखा और उन्होंने इस पोजिशन के लिए सरफराज खान पर उन्हें तरजीह दी।

अश्विन ने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा और मानव सुतार को शामिल किया। ये दोनों स्पिन गेंदबाजी करते हैं साथ ही बल्लेबाजी करने की भी क्षमता इनमें मौजूद है। स्पिनर के रूप में उन्होंने टीम में कुलदीप यादव को शामिल किया तो वहीं उन्होंने इस टीम में दो तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार को शामिल किया।

अश्विन द्वारा पहले टेस्ट के लिए चुनी गई भारत की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडीक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

शुभमन गिल तीसरे स्थान पर, वार्नर नंबर 1; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-10 बैटर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर दर्ज है। शुभमन गिल भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर र मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)