श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। भारत ने नंबर 3 बैटर साई सुदर्शन अब इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। हालांकि साई सुदर्शन पहले से ही इंजर्ड थे और उनका इलाज चल रहा था। माना जा रहा था कि वो फिट हो जाएंगे, लेकिन अब ये साफ हो चुका है कि इस टेस्ट सीरीज तक वो पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएंगे और वो अब इस टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। जसप्रीत बुमराह के बाद साई इस टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
सरफराज या शेख रशीद को मिल सकता है मौका
साई सुदर्शन के टीम से बाहर होने के बाद उनकी जगह किसे टीम में शामिल किया जा सकता है इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अब टीओआई की मानें तो इसके लिए दो दावेदार सामने आए हैं जिसमें पहले दावेदार सरफराज खान हैं तो वहीं दूसरे दावेदार शेख रशीद हैं। सरफराज खान इस वक्त सीओई में पिछले एक सप्ताह से मौजूद हैं तो वहीं शेख रशीद को भी बेंगलुरु आने को कहा गया है।
शेख रशीद ने हाल ही में श्रीलंका का दौरा किया था जहां वो श्रीलंका ए टीम के खिलाफ इंडिया ए टीम के लिए खेले थे। उन्होंने वहां खेले दो अनाधिकारिक टेस्ट मैचों की तीन पारियों में 45,63 और 20 रन बनाए थे। अपने अच्छे प्रदर्शन की वजह से शेख रशीद सेलेक्टर्स की रडार पर हैं तो वहीं सरफराज खान भी टेस्ट टीम में शामिल होने के बड़े दावेदार बने हुए हैं। हालांकि दोनों में से कौन टीम में जगह बना पाता है ये तो सेलेक्टर्स पर ही निर्भर करेगा, लेकिन सरफराज का अनुभव देखते हुए वो रेस में आगे चल रहे हैं।
सरफराज खान की बात करें तो उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कई सालों तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार टेस्ट डेब्यू किया था। बार-बार टीम में न चुने जाने के बावजूद, उन्होंने दो अर्धशतक जड़े। 28 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 2025-26 में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और उन्होंने 7 मैचों में 53.62 की औसत से 429 रन बनाए। स्पिन का सामना करने और स्वीप शॉट्स के जरिए आसानी से रन बनाने की उनकी काबिलियत उन्हें उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में एक मजबूत विकल्प बनाती है।
इशान नंबर 3, अभिषेक से आगे शिवम दुबे; 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रिया के बैटर हैं तो वहीं टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में तीन भारतीय मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
