भारतीय टेस्ट टीम में अचानक एक बदलाव देखने को मिला है। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान को टीम में एंट्री मिली है। वहीं साई सुदर्शन पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। सरफराज की तकरीबन 21 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी जरूर हुई है, मगर उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल पाएगा क्या? यह सबसे बड़ा सवाल है।

अभ्यास मैच में श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल की नाबाद 142 रन की पारी इसका सबसे बड़ा कारण बनी है। क्योंकि सुदर्शन सीरीज से बाहर हैं तो यह साफ है कि नंबर 3 पर पडिक्कल ही खेलेंगे। अगर पडिक्कल का बल्ला नहीं चलता या फॉर्म खराब होता तो ऐसा माना जा सकता था। फिलहाल यह साफ है कि पडिक्कल नंबर 3 पर और कप्तान शुभमन गिल भी तैयार लग रहे हैं और वह नंबर 4 पर आएंगे।

उसके बाद ऋषभ पंत नंबर 5, रविंद्र जडेजा, मानव सुतार और ध्रुव जुरेल को अगर मौका मिला तो यह तीनों खिलाड़ी नंबर 6, 7 और 8 पर खेल सकते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि सरफराज की जगह कहां बनेगी? अगर आंकड़ों की बात करें तो सरफराज ने प्रमुख तौर पर अपने टेस्ट करियर में अब तक नंबर 6 पर सबसे ज्यादा पारी खेली हैं। ऐसे में यह पोजिशन तो उनसे पहले रविंद्र जडेजा या ध्रुव जुरेल को मिल सकती है।

ध्रुव जुरेल ने हालांकि पिछले कुछ मैचों में खास प्रदर्शन नहीं किया है, मगर वह लंबे समये से टीम के साथ हैं और अनुभव है इस कारण उनको पहले तरजीह मिल सकती है। इसी कारण यह अटकलें भी हैं कि उनकी पूरी सीरीज बेंच पर भी गुजर सकती है।

सरफराज खान के आंकड़ों पर एक नजर

सरफराज खान ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उनके आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अभी तक 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 371 रन बनाए हैं। वह निचले मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आए हैं। इसलिए श्रीलंका सीरीज में शायद उनको मौका मिलना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि भारतीय टीम के पास इस दल में ऑलराउंडर्स की भरमार है। मानव सुतार और सारांश जैन भी इस तरह बल्लेबाजी कर सकते हैं।

सरफराज ने टेस्ट में किस पोजिशन पर बनाए कितने रन

  • नंबर 4: 2 पारी, 150 रन, एक शतक, एक शून्य
  • नंबर 5: एक पारी 56 रन
  • नंबर 6: 4 मैच, 6 पारी, 156 रन, 2 अर्धशतक, एक शून्य
  • नंबर 7: एक पारी, 9 रन
  • नंबर 8: एक पारी, 0 रन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुतार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।

IND vs SL: शुभमन गिल फिट, गॉल में 4 स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत? कोच ने दिए प्लेइंग 11 पर बड़े संकेत

भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ गॉल में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। उससे पहले अभ्यास मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका क्रिकेट 11 को मात दी। इस मैच के बाद टीम के स्पिन कोच ने बड़े अपडेट दिए और प्लेइंग 11 पर भी संकेत दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर