भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है और 23 जुलाई से जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का चयन भी हो चुका है। संजू सैमसन समेत कई खिलाड़ियों को नहीं चुनने पर कई सवाल भी उठे थे। इसमें रजत पाटीदार का भी नाम खास था। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने के फैसले को गलत बताते हुए भी कई बातें की जा रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय दिग्गज ने एक खास प्लेइंग 11 को चुना है।

भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने उन खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 चुनी है, जो भारतीय चयनकर्ताओं के प्लान का शायद हिस्सा नहीं हैं और आगामी जिम्बाब्वे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। इस लिस्ट में वह खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास नहीं लिया है। इसमें उन्होंने सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया है और रजत पाटीदार को उपकप्तान चुना है।

संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ओपनर

आकाश चोपड़ा ने अपनी इस खास प्लेइंग 11 में संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को बतौर ओपनर चुना है। वहीं इस टीम में उन्होंने इस टीम में ऐसे खिलाड़ियों को चुना है जिनका आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा था। अनुकूल रॉय, मोहम्मद सिराज, क्रुणाल पंड्या समेत कई आईपीएल के स्टार खिलाड़ी भी इस टीम में शामिल हैं।

इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने नमन धीर और ध्रुव जुरेल को भी इस टीम में जगह दी है। तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज के साथ उन्होंने दिग्गज भुवनेश्वर कुमार को भी शामिल किया है। युजवेंद्र चहल भी इस टीम का हिस्सा हैं।

आकाश चोपड़ा ने चुनी खास वैकल्पिक प्लेइंग 11

संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नमन धीर, क्रुणाल पंड्या, अनुकूल रॉय, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

शिवम दुबे आउट, संजू इन; चौथे टी20 के लिए पूर्व विकेटकीपर ने किया भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन किया। उन्होंने अपनी इस टीम में शिवम दुबे को जगह नहीं दी जबकि संजू सैमसन को शामिल किया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर