संजू सैमसन कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली नाबाद 97 रन की पारी के बाद सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। संजू ने जिस तरह से बैटिंग करते हुए भारत को जीत दिलाई उसे अद्भुत कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस मैच में संजू ओपन करने आए और नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे। कोलकाता के ईडन गार्डन में संजू ने 108 मिनट तक बैटिंग की और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा देर तक संजू ने की बैटिंग
भारत को जीत के लिए वेस्टइंडीज ने 196 रन का टारगेट दिया था और संजू की पारी के दम पर भारत ने इसे हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। संजू ने इस मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 108 मिनट क्रीज पर बिताए और वो टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा देर तक बैटिंग करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। संजू सैमसन ने जॉर्ज मुनसे और डेवोन कॉनवे का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ा जिन्होंने इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में 106-106 मिनट तक बैटिंग की थी।
T20WC मैच में सबसे ज्यादा मिनट तक बैटिंग करने वाले
108 मिनट – संजू सैमसन (97* रन बनाम वेस्टइंडीज)
106 मिनट – जॉर्ज मुनसे (66* रन बनाम वेस्टइंडीज)
106 मिनट – डेवोन कॉनवे (92* रन बनाम ऑस्ट्रेलिया)
105 मिनट – पी निस्सांका (61 रन बनाम आयरलैंड)
105 मिनट – पी निस्सांका (74 रन बनाम यूएई)
105 मिनट – एम रिज़वान (79* रन बनाम नामीबिया)
104 मिनट – जोस बटलर (101* रन बनाम श्रीलंका)
103 मिनट – इब्राहिम जादरान (95* रन बनाम कनाडा)
संजू ने अपने रिकॉर्ड में किया सुधार
भारत की तरफ से किसी टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा देर तक बैटिंग करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संजू पहले स्थान पर ही थी, लेकिन उन्होंने अपने रिकॉर्ड में सुधार कर लिया। इससे पहले संजू ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 104 मिनट तक बैटिंग की थी, लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 108 मिनट तक बैटिंग करने के बाद उन्होंने अपने रिकॉर्ड को और सुधार लिया।
T20I मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा मिनट तक बैटिंग
108 मिनट – विराट कोहली (97* रन बनाम वेस्टइंडीज)
104 मिनट – संजू सैमसन (109* रन बनाम साउथ अफ्रीका)
103 मिनट – विराट कोहली (80* रन बनाम इंग्लैंड)
103 मिनट – रोहित शर्मा (121* रन बनाम अफगानिस्तान)
102 मिनट – अभिषेक शर्मा (68 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया)
100 मिनट – ऋतुराज गायकवाड़ (58 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया)
ये खबरें भी पढ़ें
‘उसे पता ही नहीं है कहां गेंदबाजी करनी है’, दामाद शाहीन अफरीदी पर भड़क गए शाहिद अफरीदी
