संजू सैमसन और जोफ्रा आर्चर का टी20 इंटरनेशनल में एक बार फिर से आमना-सामना हो चुका है। वह साल 2025 का था जब आर्चर ने सैमसन को खूब छकाया था। उस साल संजू टी20 इंटरनेशनल में आर्चर के खिलाफ 23 गेंद में 3 बार आउट हुए थे और स्ट्राइक रेट भी लगभग 108 का ही था। उसके बाद साल 2026 में जब टी29 वर्ल्ड कप में दोनों का सामना हुआ तब संजू ने पुराना हिसाब चुकता किया था।

अब एक बार फिर से दोनों खिलाड़ियों का मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में आमना-सामना होगा। इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हो गई है। अब देखना होगा कि अगर संजू सैमसन को टीम इंडिया में बैक किया गया तो फिर से सैमसन और आर्चर का आमना-सामना होगा।

Sanju Samson vs Jofra Archer: क्या कहते हैं आंकड़े

वर्षरन गेंदेंआउट डॉट गेंदें 4s6sस्ट्राइक रेट औसत
2025252331312108.708.33
202638140534271.43
कुल633731846170.2721.00

इस बार संजू के लिए परीक्षा आसान नहीं…

अब देखना होगा कि 2025 के बाद द्विपक्षीय सीरीज में फिर संजू सैमसन का प्रदर्शन आर्चर के खिलाफ कैसा रहेगा। यह परीक्षा सैमसन के लिए कठिन हो सकती है। क्योंकि अभी तक वह फ्लाप साबित हुए हैं। आयरलैंड में दो पारियों में 5 रन और 0 रन बनाकर वह जय मूंद्रा का शिकार बने थे। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 7 गेंद पर महज 1 रन बनाकर वह साकिब महमूद की गेंद पर आउट हुए थे।

अब दूसरे टी20 में मैनचेस्टर की ओवरकास्ट कंडीशन में मूवमेंट और उछाल के सामने संजू सैमसन की कड़ी परीक्षा होने वाली है। सामने जोफ्रा आर्चर और जोश टंग जैसे तेज गेंदबाज होंगे, जो अपनी गति से भी सैमसन का टेस्ट लेंगे। दूसरी तरफ मैदान के बाहर वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की आवाजें और संजू सैमसन पर लटक रही तलवार का भी प्रेशर होगा। ऐसे में चेट्टा इस चुनौती का कैसे सामना करते हैं यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।

तिलक वर्मा भी हैं टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द; नंबर 5 के लिए नहीं हैं फिट, क्या टीम इंडिया का दांव गलत?

भारतीय टी20 टीम में एक नए युग की शुरुआत हुई है। सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी गई। टीम का बैलेंस बदला और अलग सोच देखने को मिली। मगर उसका नतीजा अभी तक मिला नहीं है। इसी बीच उपकप्तान तिलक वर्मा का प्रदर्शन और उनकी बैटिंग पोजिशन भी चर्चा का विषय रही है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर