संजू सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं और वो अपनी टीम के लिए इस सीजन का दूसरा लीग मैच श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे। पंजाब के खिलाफ घरेलू मैदान पर संजू सैमसन की बड़ी अग्निपरीक्षा होगी क्योंकि चेपक पर उनका टी20 में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है।
संजू आईपीएल में सीएसके के लिए अपना पहला मैच खेल चुके हैं, लेकिन घरेलू मैदान पर वो पहली बार अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे जहां उन पर सबकी निगाहें लगी रहने वाली है। इस सीजन में सीएसके ने अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ था जिसमें इस टीम को हार मिली थी और संजू ने 7 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली थी। अब पंजाब के खिलाफ वो किस तरह से बैटिंग करते हैं ये देखने वाली बात होगी, लेकिन चेपक में उनका नहीं चलना टीम के लिए चिंता का बात हो सकती है।
चेपक में है संजू सैमसन का खराब रिकॉर्ड
संजू सैमसन का बल्ला चेपक में नहीं चलता है और ये बात उनके आंकड़े को देखकर पूरी तरह से समझ में आता है। संजू ने इस मैदान पर अब तक 12 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 13.16 की साधारण औसत के साथ 158 रन बनाए हैं। इन मैचों में उनका बेस्ट स्कोर सिर्फ 31 रन रहा है और स्ट्राइक रेट 105.33 का रहा है। यानी इस मैदान पर संजू शतक तो क्या एक अर्धशतक तक नहीं लगा पाए हैं।
संजू चेपक में पहली बारी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने मैदान पर उतरेंगे और उन पर रन बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। राजस्थान के खिलाफ इस टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था ये टीम की हार की सबसे बड़ी वजह बनी थी। अब उनके सामने पंजाब की टीम होगी जो काफी अच्छी दिख रही है। पंजाब की टीम में युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, मार्को यानसेन जैसे बॉलर होंगे जिनके सामने उन पर रन बनाने की चुनौती होगी।
ये खबरें भी पढ़ें
अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ 4 छक्के लगा पूरी की खास सेंचुरी, डेविड वॉर्नर की लिस्ट में हुए शामिल
