ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व बैटर रिकी पोंटिंग ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समाप्त हो जाने के बाद प्रदर्शन के आधार पर टॉप 5 खिलाड़ियों का चयन किया और इन खिलाड़ियों को रेट भी किया। पोंटिंग ने इन खिलाड़ियों को अंक भी दिए और अपनी टॉप 5 की लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ियों को रखा।

विल जैक्स को मिले 10 में 10 अंक

रिकी पोंटिंग ने अपनी लिस्ट में पहले नंबर पर इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर विल जैक्स को रखा जिन्होंने इस बार अपने प्रदर्शन के दम पर 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था। इंग्लैंड इस सीजन में सेमीफाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे भारत से हार का सामना करना पड़ा था। पोंटिंग ने विल जैक्स को 10 में से 10 अंक दिए और अपनी लिस्ट में पहले स्थान पर रखा।

संजू-बुमराह को मिले 9.5 अंक

पोंटिंग ने अपनी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर संजू सैमसन को रखा और उन्हें 10 में से 9.5 अंक दिए। संजू इस सीजन में भारत के लिए बेस्ट स्कोरर रहे थे और 5 मैचों में 321 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने थे। तीसरे नंबर पर पोटिंग ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रखा जिन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लिए थे और उन्हें भी 10 में से 9.5 अंक पोंटिंग ने दिए।

फरहान ने हासिल किए 8.5 अंक

पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सीफर्ट को चौथे नंबर पर रखा और उन्हें 10 में से 9 अंक दिए। सीफर्ट का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा था और उन्होंने 8 मैचों में 326 रन बनाए। सीफर्ट दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी रहे। पोंटिंग ने 5वें नंबर पर पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान को रखा जिन्होंने 6 मैचों में 2 शतक के साथ 383 रन बनाए थे और बेस्ट स्कोरर रहे। उन्हें पोटिंग ने 10 में से 8.5 अंक दिए।

ये खबरें भी पढ़ें- संजू सैमसन नहीं ये भारतीय खिलाड़ी था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सबसे बड़ा दावेदार, एबी डिविलियर्स ने बताया नाम

‘संजू ने यशस्वी-रियान की वजह से राजस्थान को छोड़ा, सीएसके की नहीं थी खरीदने में दिलचस्पी’, विश्वनाथ ने किया खुलासा