भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ ने IPL 2027 सीजन से पहले 5 बार की चैंपियन सीएसके टीम के लिए एक मजबूत प्लेइंग कॉम्बिनेशन (ड्रीम टीम) तैयार किया। बद्रीनाथ ने हार्दिक पांड्या और बेन स्टोक्स जैसे दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर्स को भी अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

हार्दिक पांड्या इन दिनों क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद वे मुंबई इंडियंस छोड़ना चाहते हैं और सीएसके समेत कई फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं। वहीं दूसरी तरफ बेन स्टोक्स जिन्होंने कुछ ही दिन पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम से संन्यास की घोषणा की थी उनकी भी आईपीएल 2027 के लिए काफी मांग हो सकती है। हो सकता है कि उनका बेहतरीन दौर बीत चुका हो, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान अभी भी बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

बद्रीनाथ ने धोनी को किया बाहर

एस बद्रीनाथ के नजरिए से अगर सीएसके के पास स्टोक्स और हार्दिक पांड्या दोनों हों तो यह उनके लिए बहुत अच्छा होगा। बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल ‘Cric it with Badri’ पर कहा कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को आसानी से नहीं छोड़ेगी। वे बदले में कम से कम दो खिलाड़ी चाहेंगे। सीएसके को हार्दिक के बदले शिवम दुबे को ऑल-राउंडर के तौर पर ट्रेड करना चाहिए। अगर सीएसके हार्दिक और बेन स्टोक्स दोनों को अपनी टीम में शामिल कर पाती है तो यह उनके लिए एक सपने जैसी स्थिति होगी।

हार्दिक-स्टोक्स टीम में शामिल

बद्रीनाथ ने आईपीएल 2027 के लिए सीएसके की ड्रीम प्लेइंग 11 का चयन किया जिसमें उन्होंने एमएस धोनी को शामिल नहीं किया। उन्होंने संजू सैमसन और ऋतुराज गाकवाड़ को टीम में बतौर ओपनर रखा जबकि ऑलराउंडर के रूप में टीम में बेन स्टोक्स और हार्दिक को जगह दी। अन्य बल्लेबाजों में उन्होंने टीम में उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया जबकि तेज गेंदबाज के रूप में टीम में जेमी ओवर्टन, अंशुल कंबोज और खलील अहमद को जगह दी। नूर अहमद के रूप में उन्होंने टीम में स्पिनर के रूप में शामिल किया।

आईपीएल 2027 के लिए एस बद्रीनाथ का ड्रीम सीएसके प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, बेन स्टोक्स, हार्दिक पंड्या, जेमी ओवर्टन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद।

वनडे में भारत का पहला शतक: कपिल देव ने 9 साल बाद खत्म किया था सूखा, 52 साल में 45 भारतीय लगा चुके हैं 333 सेंचुरी

भारत ने पहला वनडे मैच साल 1974 में खेला था और इसके 9 साल के बाद यानी साल 1983 में भारत की तरफ से पहला शतक इस प्रारूप में लगाने का कमाल कपिल देव ने किया था। भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 333 शतक लगाए जा चुके हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)