आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है जिसका पहला मैच एक जुलाई यानी बुधवार को होगा। टीम इंडिया को आयरलैंड ने जिस तरह से 2-0 से हराया वो मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए एक बड़ा धक्का है और भारत को इससे सीख लेते हुए इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरना होगा।
वैभव-अभिषेक से करवाना चाहिए ओपनर
इंग्लैंड की टीम आयरलैंड से ज्यादा घातक है और अपने घरेलू कंडीशन में ये टीम और खतरनाक हो जाती है। ऐसे में टीम इंडिया को अपने मैच में जीत के लिए किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहिए इसके बारे में आकाश चोपड़ा ने बताया। आकाश चोपड़ा ने कहा कि आयरलैंड से हार के बाद टीम इंडिया अब वैभव को मैदान पर उतारने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती है और पहले मैच में भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा ओपन कर सकते हैं।
आकाश चोपड़ा ने बैटिंग क्रम में इशान किशन को तीसरे नंबर पर रखा जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे स्थान पर रहेंगे। श्रेयस के बारे में आकाश चोपड़ा ने कहा कि श्रेयस को रन बनाने होंगे। वो पहले अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज, फिर आयरलैंड के खिलाफ भी रन नहीं बना पाए, लेकिन अब उन्हें रन बनाने ही होंगे। अगर श्रेयस रन नहीं बना पाते हैं तो ये उनके और टीम के लिए सही नहीं होगा और उनका आत्मविश्वास भी डगमगा जाएगा।
आकाश ने 5वें नंबर पर तिलक वर्मा, छठे नंबर पर शिवम दुबे और सातवें स्थान पर अक्षर पटेल को रखा। टीम में दूसरे स्पिनर के रूप में उन्होंने रवि बिश्नोई को जगह दी। वहीं तीन तेज गेंदबाज के रूप में आकाश ने अपनी प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को शामिल किया। आकाश की इस टीम में भारतीय बल्लेबाजी में गहराई दिख रही है जो 8वें नंबर तक है। आकाश ने अपनी इस टीम में संजू सैमसन को मौका नहीं दिया हालांकि उन्होंने कहा कि पहले 2 मैचों के बाद उन्हें आजमाया जा सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 (आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई)
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शुभम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई।
सचिन तेंदुलकर नंबर 1, रोहित हैं कैलिस से आगे; वनडे में होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर
वनडे प्रारूप में होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं जबकि रोहित शर्मा इस नंबर पर हैं। कोहली भी टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
