जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई से होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का 6 जुलाई 2026 को ऐलान किया गया। इस टीम में संजू सैमसन का नाम नहीं था। संजू का नाम ना देख क्रिकेट जगत हैरान है। इस मुद्दे पर एक बड़ी बहस भी छिड़ गई है। कई लोग संजू सैमसन का समर्थन भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई और संजू का समर्थन किया है।
अजिंक्य रहाणे ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई और संजू सैमसन को बाहर करने पर हैरानी भी जताई। उनका मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप की जीत के हीरो को इस स्क्वाड में नहीं शामिल करना समझ के परे है। गौरतलब है कि संजू की जगह प्रभसिमरन सिंह को इस टीम में विकेटकीपिंग के दूसरे विकल्प के रूप में चुना गया है। हाल ही में इंग्लैंड सीरीज के दौरान दूसरे टी20 में संजू को प्लेइंग 11 से बाहर करने पर भी सवाल उठे थे।
अजिंक्य रहाणे ने लिखी बड़ी बात
अजिंक्य रहाणे ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा,”उम्मीद करता हूं कि संजू सैमसन से इसको लेकर बात की गई होगी। आश्चर्य है कि टी20 वर्ल्ड की जीत का हीरो जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 स्क्वाड का हिस्सा नहीं है। आशा करता हूं कि जल्द उन्हें वापस टीम में देखने का मौका मिलेगा।” संजू सैमसन को मौजूदा इंग्लैंड सीरीज में बचे हुए तीन मैचों में से कितने में मौका मिलता है या नहीं मिलता है, यह देखने वाली बात होगी।

संजू सैमसन ने इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मैचों में निराश किया था। वह एक पारी में 5 और एक पारी में गोल्डन डक पर जय मूंद्रा का शिकार बने थे। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी संजू ने 7 गेंद पर सिर्फ 1 रन बनाया था। इसके बाद दूसरे मुकाबले की प्लेइंग 11 से उन्हें बाहर किया गया और वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला।
एशियन गेम्स के स्क्वाड से भी बाहर होंगे संजू सैमसन? भारतीय टीम में एशियाड से पहले हो सकता है बदलाव- रिपोर्ट
एशियाई खेल 2026 का आयोजन सितंबर-अक्टूबर में होगा। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड पहले ही घोषित हो चुका है। अब खबरें हैं कि भारत के स्क्वाड में जल्द कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे से बाहर होने वाले संजू सैमसन के नाम पर कई अटकलें लग रही हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
