आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसको लेकर कई क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी अलग-अलग राय बता रहे हैं। कोई सभी टीमों की प्लेइंग 11 पर अपनी राय दे रहा है तो कोई विदेशी खिलाड़ियों का बैलेंस बता रहा है। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर ने बड़ी भविष्यवाणी ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, एमर्जिंग प्लेयर और चार प्लेऑफ की टीमों को लेकर की है।

आकाश चोपड़ा ने क्रेक्स लाइव के साथ बात करते हुए अपनी भविष्यवाणी बताई है। उनका यह वीडियो इस प्लेटफॉर्म के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया। इसमें उन्होंने रैपिड फायर के दौरान कई सवालों का जवाब देते हुए आईपीएल 2026 पर यह भविष्यवाणी की। उनके मुताबिक संजू सैमसन ऑरेंज कैप जीत सकते हैं और जसप्रीत बुमराह पर्पल कैप को अपने नाम कर सकते हैं।

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे अब चोपड़ा ने आईपीएल 2026 के लिए भी उन पर दांव लगा दिया है। वहीं बुमराह ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए थे, अब देखना होगा आईपीएल 19 में वह आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी को कितना सही साबित करते हैं।

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा यह अवॉर्ड?

वहीं इस रैपिड फायर में जब ऑरेंज और पर्पल कैप के बाद चोपड़ा से एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का नाम पूछा गया तो उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया। भारत का यह उभरता हुआ सितारा इस बार राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर स्पेशलिस्ट ओपनर खेलेगा। पिछले सीजन बीच टूर्नामेंट उनका डेब्यू हुआ था और शतक लगाते हुए उन्होंने अपनी दस्तक दी थी। पिछले एक साल में वैभव ने इतना धूम धड़ाका मचाया कि वह साल के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए।

IPL 2026 की टॉप 4 टीमों के नाम?

आकाश चोपड़ा ने इसके बाद प्लेऑफ की चार टीमों की भी भविष्यवाणी की। उन्होंने प्रेडिक्शन करते हुए कहा कि यह काफी जल्दी है लेकिन फिर भी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स , आरसीबी और पंजाब किंग्स के उन्होंने नाम लिए। इतना ही नहीं इसके बाद जो सवाल था उसमें चोपड़ा भी फंस गए। यह सवाल था कौन उठाएगा आईपीएल 2026 की ट्रॉफी? इस पर उन्होंने कहा जो अच्छा खेलेगा वह जीतेगा, मुझे नहीं पता यार लेकिन मैं चाहूंगा नई टीम जीते तो दिल्ली कैपिटल्स।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: इशान किशन बन सकते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, पैट कमिंस के खेलने पर सस्पेंस
यह भी पढ़ें- “जब वह मेरी जगह होंगे तब पूछूंगा”: गौतम गंभीर ने एमएस धोनी की मजाकिया पोस्ट पर फिर दिया अटपटा जवाब