आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना अभियान 30 मार्च से शुरू करेगी। चेन्नई का पहला मैच गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स से होगा। इस मैच से पहले सीएसके में प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर काफी चर्चा चल रही होगी। दरअसल संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़, टीम के पास तीन ओपनर हैं। अब सवाल यह है कि ओपन कौन करेगा? संजू ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बतौर ओपनर कमाल किया है और ऋतुराज का प्रदर्शन बतौर ओपनर किसी और क्रम पर खेलने से अच्छा रहा है।

संजू या ऋतुराज, कौन करेगा ओपनिंग?

सीएसके फ्रेंचाइजी के लिए ओपनिंग एक बड़ा सिरदर्द भी है। इसी कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी राय रखी है। आकाश ने अपनी प्लेइंग 11 का चयन किया है। उन्होंने आगामी सीजन के लिए सीएसके की बेस्ट प्लेइंग 11 चुनी है। उनके मुताबिक ओपनिंग पर आयुष म्हात्रे के साथ ऋतुराज गायकवाड़ को उतरना चाहिए। संजय बांगड़ ने भी पीछे यही राय दी थी।

अब यह दांव कहीं उल्टा ना पड़ जाए। क्योंकि संजू शुरू से ही तेज खेलना पसंद करते हैं। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला टीम का होगा। अब देखना होगा कि सीएसके का थिंक टैंक इस पर क्या सोच रहा है। फिलहाल आकाश चोपड़ा ने जो प्लेइंग 11 बनाई है उसमें उन्होंने संजू को नंबर 3, कार्तिक शर्मा को नंबर 4 और डेवाल्ड ब्रेविस को नंबर 5 के लिए उपयुक्त बताया है।

इसके अलावा एक और वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी शिवम दुबे को उन्होंने नंबर 6 और प्रशांत वीर को नंबर 7 पर बताया है। इस टीम में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी हैं। वहीं आकाश चोपड़ा की प्लेइंग 11 में सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में चौथे विदेशी के रूप में मैट हेनरी बतौर थर्ड पेसर और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में दिख सकते हैं।

आकाश चोपड़ा ने चुनी CSK की बेस्ट प्लेइंग 11

आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, एमएस धोनी, नाथन एलिस, नूर अहमद, खलील अहमद।

ये है आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड

महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवर्टन, गुरजापनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्क्स।

यह भी पढ़ें- WWE WrestleMania: ट्रिपल एच ने किया सबसे भयंकर मैच का ऐलान, ब्रॉक लेसनर के सामने रेसलमेनिया में होगी बड़ी चुनौती
यह भी पढ़ें- RCB को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के कुछ मैचों से बाहर रहेगा धाकड़ खिलाड़ी; SRH के लिए भी बुरी खबर