संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने साथ ही अभिषेक शर्मा की फैन फॉलोइंग गजब की है, लेकिन इन सारी बातों के बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने बताया कि इस टीम का सबसे बड़ा पोस्टर बॉय कौन है। यही नहीं उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारतीय टीम में इससे बड़ा कोई खिलाड़ी नहीं है।
बुमराह हैं टीम इंडिया के असली पोस्टर बॉय
कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह से बड़ा कोई खिलाड़ी नहीं है। वो ही इस टीम के असली पोस्टर बॉय हैं और यही मुख्य वजह से कि भारत ने साल 2024 और फिर 2026 में लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीते। आपको बुमराह से बड़ा खिलाड़ी नहीं मिलेगा और वह ही असली पोस्टर बॉय हैं। उनके आस-पास भी कोई नहीं टिकता। मैं तो यह लिखकर भी दे सकता हूं कि 2024 में और फिर 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने की मुख्य वजह वही थे।
बुमराह को नहीं मिलता ज्यादा अटेंशन
मोहम्मद कैफ ने यह भी कहा है कि जिस टीम में जसप्रीत बुमराह होते हैं वह कभी नहीं हारती। असल में अगर वह किसी दूसरी टीम के लिए खेलें तो वह टीम भी जीतना शुरू कर देगी। हालांकि कैफ को लगता है कि बुमराह को उतना अटेंशन नहीं मिलता जितना वह डिजर्व करते हैं। कैफ ने कहा कि जिस टीम में बुमराह होते हैं वह नहीं हारती। बॉस अभी तो अगर आप बुमराह को किसी दूसरी टीम में भी डाल दें तो वह टीम भी जीतना शुरू कर देगी।
भारत है लकी कि बुमराह है उनके पास
कैफ ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि भारत बहुत लकी है कि उसके पास बुमराह जैसा खिलाड़ी है। हमने कई खिलाड़ी देखे हैं, और मुझे कभी-कभी लगता है कि बुमराह को उतना अटेंशन नहीं मिलता जितना वह डिजर्व करते हैं। देखिए उन्हें जितनी लाइमलाइट मिलनी चाहिए जितनी कवरेज मिलनी चाहिए चाहे वह ऐड के लिए हो या न्यूज के लिए वह उससे कम है जितना वह डिज़र्व करते हैं। आपको बता दें कि बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 8 मैचों में सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए थे और फाइनल में उन्होंने भारत के लिए 4 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।
ये खबरें भी पढ़ें
