टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को चैंपियन बने अब लगभग 4 दिन का समय बीतने वाला है। फिर भी इस टूर्नामेंट का बज बना हुआ है। आईसीसी ने जहां टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी थी। वहीं अब दिग्गज क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी इस टूर्नामेंट के लिए बेस्ट प्लेइंग 11 चुनी है। आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में चार भारतीयों को जगह मिली थी।

वहीं हर्षा भोगले की टीम उस टीम के कुछ अलग है। उन्होंने एक अतिरिक्त भारतीय खिलाड़ी को शामिल किया है। हर्षा ने अपनी टीम में शिवम दुबे को भी जगह दी है। अगर आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट की बात करें तो उसमें एडेन मार्कराम भी शामिल थे, लेकिन हर्षा भोगले ने उन्हें जगह नहीं दी है। हर्षा ने प्लेइंग 11 को चुना है और कोई कप्तान नहीं बनाया है।

कितने भारतीय हर्षा भोगले की टीम में?

हर्षा भोगले ने अपनी टीम में संजू सैमसन को बतौर ओपनर चुना है। वहीं इशान किशन को उन्होंने नंबर 3 के लिए जगह दी है। जबकि नंबर 5 के लिए उन्होंने हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल किया है। हर्षा भोगले ने शिवम दुबे को नंबर 8 और जसप्रीत बुमराह को लीड पेसर के तौर पर अपनी टीम में चुना है। उनकी टीम में सबसे ज्यादा पांच भारतीय शामिल हैं।

इसके अलावा हर्षा भोगले ने अपनी टीम में इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी शामिल किए हैं। साथ ही वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के एक-एक खिलाड़ी को उन्होंने जगह दी है। उनकी टीम में भी रनर अप न्यूजीलैंड टीम का एक भी खिालाड़ी शामिल नहीं है। आईसीसी ने भी कीवी टीम का एक भी खिलाड़ी नहीं शामिल किया था।

हर्षा भोगले द्वारा चुनी गई टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट प्लेइंग 11

संजू सैमसन, साहिबजादा फरहान, इशान किशन, जैकब बेथेल, हार्दिक पंड्या, जेसन होल्डर, विल जैक्स, शिवम दुबे, आदिल रशीद, लुंगी एनगिडी, जसप्रीत बुमराह।

यह भी पढ़ें- ICC ने बांटी 103.8 करोड़ की प्राइज मनी, भारत को मिले इतने करोड़; ये है सभी 20 टीमों को मिली धनराशि की पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें- “गोली मार दो उस आदमी को”: पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ हार से भड़के बासित अली, पीसीबी पर उठाए सवाल