भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सुपर 8 के आखरी मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के इतिहास में छठी बार सेमीफाइनल में एंट्री की है। भारत की इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने 50 गेंद पर 97 रन की बेहतरीन नाबाद पारी खेली। इस जीत के बाद जो उनका रिएक्शन था, अपनी क्रिकेट किट के आगे घुटने पर बैठकर हाथ जोड़ना था, इस वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया।

दरअसल संजू सैमसन ने जैसे ही विनिंग चौका लगाया, वह पिच पर ही हेल्मेट उतारकर और बल्ला आगे रखते हुए घुटने पर बैठ गए। उन्होंने हाथ ऊपर उठाए और अपने भगवान का शुक्रिया अदा किया। उसके बाद टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम हर्षोल्लास से भर गया था। जीत के उन लम्हों को बीसीसीआई ने अपने एक खास वीडियो में शेयर किया है। यह वीडियो बीसीसीआई टीवी और इंस्टाग्राम पेस पर उपलब्ध है।

संजू ने अपनी क्रिकेट किट को किया प्रणाम

संजू सैमसन जब मैदान से जा रहे थे तो टीम इंडिया के हर खिलाड़ी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तो सिर झुकाकर अपनी कैप उतारी और बो डाउन किया। इसके बाद कोच गौतम गंभीर ने जो जोर से संजू को गले लगाया, उसको देख हर भारतीय क्रिकेट फैन का दिल खुशी और जोश से भर उठा। उसके बाद जब संजू ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो वहां के नजारे बेहद खास थे।

संजू सैमसन एक कोने में जाते हैं, अपने किट बैग के आगे घुटने पर बैठ जाते हैं। अपना बैट आगे रखते हैं और पूरी क्रिकेट किट के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं। यह दिखाता है संजू के संस्कार। संजू जितने अच्छे खिलाड़ी हैं, उतना ही अच्छा उनका स्वभाव भी है। वह बेहद शांत और सरल व्यक्तित्व के इंसान हैं। संजू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

देखें टीम इंडिया की जीत के बाद का शानदार वीडियो:-

यह भी पढ़ें- “संजू सैमसन होना आसान नहीं”: 11 साल का करियर सिर्फ 60 मैच, सेमीफाइनल में पहुंचाकर अब पूरे देश को दिया होली का तोहफा
यह भी पढ़ें- IND vs WI: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ये 3 बड़े कीर्तिमान भारत के नाम