अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों भारतीय टी20 टीम के स्टार ओपनर बैटर हैं और दोनों के बीच काफी अच्छे संबंध हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में दोनों बल्लेबाजों ने तगड़ा खेल दिखाया था जिसकी वजह से भारत को अच्छी शुरुआत मिली और टीम का स्कोर 250 के पार गया साथ ही जीत भी हासिल हुई। अब संजू ने अभिषेक से जुड़ी कुछ मजेदार बातें बताई जो काफी फनी है।

अभिषेक हैं टीम के सुपर स्टार

इंडिया टूडे के एक कार्यक्रम के दौरान संजू सैमसन से पूछा गया कि जब आप अभिषेक के साथ कहीं पार्टी में जाते हैं, घूमने जाते हैं, मॉल में जाते हैं क्या वो लड़कियों से घिरे रहते हैं। इसका जवाब देते हुए संजू ने कहा कि ये सच है और ये टीम के सुपर स्टार हैं। हम जहां भी जाते हैं और अगर बस में भी हैं तो वहीं काफी लोग होते हैं और सिर्फ एक ही आवाज आती है अभिषेक, अभिषेक (संजू लड़कियों की आवाज में बोलते हैं, हंसते हुए)। टीम में और लड़के हैं उनको बुरा तो लगता है, क्या सबको यही दिखता है।

अभिषेक जल्दी शादी कर ले

संजू ने आगे कहा कि अभिषेक एक स्टार बैटर हैं और सभी उनसे प्यार करते हैं, लेकिन मैं ये भी कहना चाहता हूं कि अब जल्दी शादी कर ले। कार्यक्रम में इसके बाद कहा जाता है कि संजू सैमसन रजनीकांत के बहुत ही बड़े फैन हैं तो आप उनका कोई एक डायलॉग बोलें। इसके बाद संजू सैमसन ने तमिल मेंं रजनीकांत का एक डायलॉग बोलकर दिखाया और सबने इसका काफी लुत्फ लिया। संजू से एक और डायलॉग बोलने को कहा गया, लेकिन उन्होंने कहा कि बस पाजी, एक ही काफी है और ये हिट हो जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें

रोहित नंबर 3 तो सूर्या इस स्थान पर, टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 कप्तान; बाबर टॉप पर

रोहित शर्मा नंबर 1, कोहली, बटलर, गेल भी लिस्ट में; पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने चुने ऑल-टाइम टॉप 6 टी20 बैटर