भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज व ओपनर संजू सैमसन वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टी20 सीरीज के चौथे मैच में भी शानदार पारी खेली थी, लेकिन भारत को जीत नहीं मिल पाई थी, लेकिन संजू ने अपनी इस पारी में लगाए 4 छक्कों के दम पर निकोलस पूरन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया था और टी20आई में बतौर विकेटकीपर एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे।

संजू ने तोड़ा पूरन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 23 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली थी और उन्होंने इस दौरान 4 छक्के और 6 चौके लगाए थे। इन 4 छक्कों के दम पर संजू ने निकोलस पूरन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया था और बतौर विकेटकीपर टी20आई में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए थे। संजू बतौर विकेटकीपर साल 2026 में अब तक कुल 41 छक्के लगा चुके हैं जबकि निकोलस पूरन ने साल 2024 में बतौर विकेटकीपर टी20आई में कुल 39 छक्के लगाए थे।

बतौर विकेटकीपर एक साल में सबसे ज्यादा टी20आई छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान मौजूद हैं जिन्होंने साल 2021 में कुल 38 छक्के लगाए थे जबकि इस लिस्ट में चौथे नंबर पर शाई होप हैं जिन्होंने साल 2026 में अब तक 36 छक्के लगाए हैं जबकि पांचवें स्थान पर ही शाई होप ही हैं जिन्होंने साल 2025 में कुल 32 छक्के लगाए थे। वहीं इस सूची में संजू सैमसन छठे स्थान पर भी हैं जिन्होंनने साल 2024 में कुल 31 छक्के लगाए थे जबकि 7वें स्थान पर निकोलस पूरन हैं जिन्होंने 2021 में कुल 30 छक्के लगाए थे।

T20I में बतौर विकेटकीपर एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

◎ 41: संजू सैमसन (2026)
◎ 39: निकोलस पूरन (2024)
◎38: मोहम्मद रिजवान (2021)
◎ 36: शाई होप (2026)
◎ 32: शाई होप (2025)
◎ 31: संजू सैमसन (2024)
◎ 30: निकोलस पूरन (2021)

इशान किशन टॉप-5 से बाहर, अभिषेक नंबर 1; T20I में 200+ टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-10 बैटर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि संजू सैमसन दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में इशान किशन शीर्ष-5 से बाहर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)