भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 24 चौके लगाने के बाद एमएस धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया जबकि इशान किशन ने केएल राहुल को छोड़ने में सफलता हासिल की और चौथे स्थान पर पहुंच गए।
संजू सैमसन ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा
संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले 5 मैचों में कुल 24 छक्के लगाए और वो इस सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वासले बैटर रहे। यही नहीं वो टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर भी बने। इन सारी बड़ी उपलब्धियों के अलावा वो अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संजू सैमसन के अब कुल 68 छक्के हो गए हैं जो उन्होंने 38 पारियों में लगाए हैं जबकि एमएस धोनी अब दूसरे नंबर पर आ गए जिन्होंने टी20आई की 85 पारियों में 52 छक्के लगाए थे। वहीं तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत हैं जिन्होंने 54 पारियों में 35 छक्के लगाए हैं।
इस लिस्ट में अब चौथे नंबर पर इशान किशन आ गए हैं जिन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप में खेले 9 मैचों में कुल 18 छक्के लगाए थे। इन 18 छक्कों के दम पर वो केएल राहुल से आगे निकल गए जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में बतौर भारतीय विकेटकीपर 8 पारियों में 12 छक्के लगाए थे। इशान किशन ने अब तक टी20आई में बतौर विकेटकीपर 21 पारियों में 28 छक्के लगाए हैं।
T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर
संजू सैमसन- 68 छक्के- 38 पारी
एमएस धोनी- 52 छक्के- 85 पारी
ऋषभ पंत- 35 छक्के- 54 पारी
इशान किशन- 28 छक्के- 21 पारी
केएल राहुल- 12 छक्के- 8 पारी
ये खबरें भी पढ़ें– संजू, इशान, सूर्यकुमार नहीं T20 वर्ल्ड कप फाइनल में किसके बल्ले से खेले थे अभिषेक शर्मा, 21 गेंदों पर बनाए थे 52 रन
