संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले से जिस तरह का प्रदर्शन किया उसके बाद सब एक सुर में उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। सरहद के उस पार के खिलाड़ी भी इस भारतीय ओपनर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। शुरुआत में संजू भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे, लेकिन जब उन्हें मौका मिला और आए और छा गए। संजू के दम पर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता और वो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे।

उन्हें लंबा खिलाएं आपको वर्ल्ड कप जितवा दिया

भारत के चैंपियन बनने के बाद पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भी संजू सैमसन की जमकर तारीफ की और कहा कि संजू सैमसन वहां से वो हलाल कर रहे हैं अपने स्टाइल में। संजू क्या स्टाइलिश तरीके से खेलते हैं और बल्लेबाजी में उनकी इतनी ज्यादा निरंतरता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू ने जो किया है वो कमाल का है। एक तो संजू को मौके नहीं मिलते, उस बेचारे को चांस ही नहीं मिलते, लेकिन अब भारत को चाहिए कि खुदा के वास्ते उन्हें लंबा खिलाएं। आपको वर्ल्ड कप जितवा दिया।

संजू ने न्यूजीलैंड को पागल कर दिया

शहजाद ने आगे कहा कि तीनों बड़े मैच (वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड) उन्होंने भारत के लिए 97, 89, 89 रन बनाए। उन्होंने विरोधी टीम को पागल कर दिया। सिर्फ अभिषेक शर्मा का पचास होता और संजू का पचास नहीं होता तो आप 250 तक नहीं पहुंचते, ये संजू की पारी थी कि जब अभिषेक शर्मा मार रहे थे तो उन्होंने बैक सीट ली, लेकिन जब अभिषेक आउट हुए तो फिर संजू ने सैंटनर को दो-दो, तीन-तीन छक्के लगाए। सैंटनर की गेंद पर उन्होंने सामने, फिर एक्स्ट्रा कवर पर, उन्होंने पागल कर दिया, न्यूजीलैंड की टीम को पागल कर दिया और वो बिल्कुल तितर-बितर नजर आए।

ये खबरें भी पढ़ें- इशान किशन से उम्र में बड़ी हैं गर्लफ्रेंड अदिति, भारत के टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद दोनों साथ आए नजर

टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन: संजू अब कोहली से आगे, 8 छक्के लगा रोहित की बराबरी की