भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा 15 मार्च को नई दिल्ली में सालाना अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी आईसीसी ट्रॉफी विनर भारतीय टीमें सम्मानित की गईं। जिसमें अंडर 19 वर्ल्ड कप विनर भारतीय मेंस टीम और टी20 वर्ल्ड कप 2026 विनर भारतीय टीम के खिलाड़ी भी मौजूद थे। इस दौरान स्टेज पर हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी स्टेज पर आए और कई सारी बातें हुईं। इसी दौरान संजू ने वैभव की मिमिक्री करते हुए एक खास किस्सा सुनाया।
संजू सैमसन ने स्टेज पर मौजूद खिलाड़ियों के साथ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू से पहले का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जब डेब्यू से पहले राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव से उनके गेम प्लान के बारे में पूछा तो 14 वर्षीय बल्लेबाज ने कैसे जवाब दिया। इसका किस्सा संजू ने वैभव की मिमिक्री करते हुए ही बताया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
संजू ने बताया वैभव और द्रविड़ की बातचीत का किस्सा
संजू सैमसन ने बताया,”राहुल सर ने वैभव को बुलाया और पूछा कि क्या है तुम्हारा गेम प्लान? इसका जवाब देते हुए वैभव ने कहा, ऐसा कुछ नहीं है सर हम तो खेलेंगे। फिर राहुल सर ने कहा क्या है गेम प्लान यह बताओ? तब वैभव बोले, हमें पहला मिला तो हम पहला ही उड़ा देंगे। और ठीक उसने ऐसा ही किया और हमने कहा कि यह अलग वीडियो गेम ही खेल रहा है।”
वैभव ने बताया अपनी पसंदीदा फिल्म का नाम
इसके अलावा इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कई बातें बताईं। उन्होंने बताया कि स्टेडियल में उन्होंने 2017 में पुणे सुपर जायंट्स और आरसीबी का मैच देखा था। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पसंदीदा फिल्म धुरंधर है। साथ ही वैभव ने यह भी कहा कि वह क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को टी20 क्रिकेट में तोड़ना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- RCB के गेंदबाज पर दो बार लगे रेप के आरोप, अब गुपचुप कर ली शादी; जानें कौन हैं यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर
यह भी पढ़ें- रोहित या सहवाग नहीं, विराट कोहली ने इस खिलाड़ी को बताया टी20 फॉर्मेट का ऑलटाइम बेस्ट ओपनर; देखें Video
