कोलकाता के ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन की पारी खेल भारत को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। यही नहीं इस पारी के साथ ही संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी आ गए।
संजू ने तोड़ा रोहित शर्मा का 2 साल पुराना रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने रोहित शर्मा का 2 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी खेली और ये टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रहा। टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अब भी सुरेश रैना के नाम पर ही दर्ज है। रैना ने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 रन की पारी खेली थी।
संजू ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया जो इससे पहले लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2024 में 92 रन की पारी खेली थी। इस लिस्ट में विराट कोहली नाबाद 89 रन की पारी के साथ चौथे नंबर पर हैं। टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव नाबाद 84 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं। यही नहीं संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए भारत के लिए अर्धशतकीय पारी खेलने वाले पहले विकेटकीपर भी बने।
T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
101 रन- सुरेश रैना बनाम साउथ अफ्रीका, ग्रोस आइलेट- 2010
97* रन- संजू सैमसन बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन- 2026
92 रन- रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट- 2024
89* रन- विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज, वानखेड़े- 2016
84*रन-सूर्यकुमार यादव बनाम यूएसए, वानखेड़े- 2026
