भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला साउथैंप्टन में खेला जाएगा। 11 जुलाई को होने वाला ये मैच चौथे मैच की तरह से रात 10.00 बजे नहीं बल्कि शाम 7.00 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर अपनी इज्जत बचाने की कोशिश करेगी। हालांकि इंग्लैंड की टीम जिस तरह से खेल रही है उसके बाद भारत जीत जाए इसकी संभावना कम ही लगती है, लेकिन अगर टीम इंडिया संभलकर खेले तो जीत मिल भी सकती है।
संजू सैमसन की वापसी
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है इसका चयन एआई ने किया। जब गूगल जेमिनी से पूछा गया कि इस मैच के लिए बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है तो एआई ने पिछली प्लेइंग इलेवन से शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर को बाहर कर दिया। इन दोनों की जगह पांचवें मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया।
सूर्यांश शेडगे को मौका
एआई के मुताबिक 5वें मैच में एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा भारत के लिए ओपन कर सकते हैं जबकि तीसरे नंबर पर संजू सैमसन हो सकते हैं। चौथे नंबर पर बैटिंग क्रम में इस टीम में इसशान किशन को रखा गया जबकि पांचवें स्थान पर कप्तान श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया। छठे नंबर पर तिलक वर्मा को रखा गया जबकि सांतवें नंबर पर सूर्यांश शेडगे को रखा गया जो टीम को गेंदबाजी विकल्प भी उपलब्ध करवाते हैं।
टीम में दो ऑलराउंडर को मौका
इस टीम की प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल को 8वें नंबर पर मौका दिया गया जो स्पिन ऑलराउंडर हैं। साउथैंप्टन में होने वाले इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को जगह दी गई। हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल करने के अलावा टीम के पास कोई अन्य विकल्प भी नहीं है जबकि शिवम दुबे ने 4 मैच खेल लिए हैं ऐसे में सूर्यांश को एक मैच में आजमाया जा सकता है।
5वें मैच के लिए एआई द्वारा चुनी गई भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।
श्रेयस ने तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड, T20I में 6 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय कप्तान
श्रेयस अय्यर ने पहले 6 मैचों में बतौर कप्तान 5 मैच जरूर गंवा दिए, लेकिन वो भारत की तरफ से बतौर कप्तान पहले 6 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर जरूर बन गए और सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
