टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले तक अगर भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने निराश किया है। अभिषेक शर्मा पर टीम इंडिया ने लगातार भरोसा दिखाया, लेकिन वो इस पर खरे तो नहीं उतर पाए। वहीं जब संजू सैमसन को बतौर ओपनर आजमाया गया तो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्या कुछ किया वो सबने देखा। अभिषेक के बल्ले से इस तरह की पारी देखने के लिए सब तरस ही रहे हैं।

दवाब में निखर का सामने आए संजू

संजू सैमसन जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में फेल रहे थे तब उन्हें प्लेइंग इलेवन से ही बाहर कर दिया गया। संजू को तभी मौका मिली जब टीम को पास कोई अन्य चारा नहीं था, लेकिन इसके बावजूद संजू को जब भी मौका मिला उन्होंने फायर किया। संजू पर प्रदर्शन का दवाब था और इस प्रेशर में वो किस तरह से निखर कर सामने आए इससे अभिषेक शर्मा को भी सीख लेनी चाहिए।

संजू ने मार ली बाजी

अब बात अगर सेमीफाइनल से पहले अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की बल्लेबाजी की हो तो यहां पर संजू बाजी मारते नजर आ रहे हैं। संजू को 3 मैच खेलने का मौका मिला और इसमें ही उन्होंने इतने रन बना लिए कि वो अभिषेक शर्मा से आगे निकल गए जबकि अभिषेक को 6 मैचों में खेलने का मौका मिला। यानी रन बनाने के मामले में अब टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा से आगे निकल चुके हैं।

अभिषेक से ज्यादा रन संजू के नाम

संजू शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक खेले 3 मैचों में 143 रन बना चुके हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 195.89 का रहा है जबकि औसत 71.50 का रहा है। संजू ने इन मैचों में एक अर्धशतक लगाया है और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 97 रन रहा जो वेस्टइंडीज के खिलाफ आया। अब अभिषेक की बात करें तो उन्होंने 6 मैचों में 131.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 80 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है और उनका बेस्ट स्कोर 55 रन रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें

संजू सैमसन ने तोड़ा कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए भारत के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन

अभिषेक की इस गलती की माफी नहीं, ऐसा शॉट खेलने की जरूरत तो थी ही नहीं; बन चुके थे 17 रन, 2 कैच भी छोड़े