आईपीएल 2026 के पहले तीन मैचों में फ्लॉप होने के बाद संजू सैमसन ने क्या गजब की वापसी की और इस लीग के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाने में सफल रहे। संजू के आईपीएल करियर का ये चौथा शतक रहा जबकि ये उनके टी20 क्रिकेट करियर का 7वां शतक भी रहा। संजू की शतकीय पारी और आयुष म्हात्रे की अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए।
संजू ने 52 गेंदों पर लगाया शतक
संजू सैमसन ने इस मैच में 52 गेंदों पर चौके के साथ शतक पूरा किया और आईपीएल में ये उनके करियर का सबसे तेज शतक भी रहा। इस शतकीय पारी के दौरान संजू ने 3 छक्के और 14 चौके भी लगाए। इस मुकाबले में संजू ने 56 गेंदों पर नाबाद 115 रन की पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के और 15 चौके निकले जबकि उनका स्ट्राइक रेट 205.36 का रहा। संजू ने इस मैच में पहले विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 62 रन जबकि दूसरे विकेट लिए आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर 113 रन की साझेदारी की।
संजू ने टी20 में पूरे किए 400 छक्के
संजू सैमसन ने अपनी इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट करियर में 400 छक्के भी पूरे किए और क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज भी बने। संजू से पहले टी20 में 400 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव थे। रोहित ने अब तक 554 जबकि कोहली ने 441 तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने 442 छक्के लगाए हैं।
भारत की तरफ से टी20 में 400 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाल बैटर्स
रोहित शर्मा- 554 छक्के
विराट कोहली- 441 छक्के
सूर्यकुमार यादव- 442 छक्के
संजू सैमसन- 400 छक्के
संजू ने की गिलक्रिस्ट, पंत समेत 4 विकेटकीपर की बराबरी
संजू सैमसन ने बतौर विकेटकीपर आईपीएल में दूसरा शतक लगाया और उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट, केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक और ऋषभ पंत की बराबरी कर ली। इन सभी ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर 2-2 शतक लगाए हैं। संजू ने इस लीग में अन्य दो शतक बतौर विकेटकीपर नहीं बल्कि बतौर बैटर लगाए हैं।
IPL में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक
2 – एडम गिलक्रिस्ट
2 – केएल राहुल
2 – क्विंटन डी कॉक
2 – ऋषभ पंत
2 – संजू सैमसन
टी-20 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय
9 – विराट कोहली
8 – रोहित शर्मा
8 – अभिषेक शर्मा
7 – केएल राहुल
7 – ईशान किशन
7 – संजू सैमसन
6 – ऋतुराज गायकवाड़
6 – सूर्यकुमार यादव
6 – शुभमन गिल
IPL के पहले 16 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर; वैभव बने नंबर 1, रजत-यशस्वी इस नंबर पर
आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले यानी राजस्थान और आरसीबी मैच के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स की लिस्ट में वैभव पहले नंबर पर आ गए जबकि रजत पाटीदार ने भी टॉप-5 में एंट्री मार ली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
