चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल की पारी खेली। इस मुकाबले में एक तरफ सीएसके के बल्लेबाज आते रहे जाते रहे, लेकिन संजू खड़े रहे और पारी की आखिरी गेंद पर चौके के साथ अपना शतक पूरा किया और नाबाद पवेलियन लौटे। संजू ने इस शतकीय पारी के दम पर 4 बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। उनकी इस पारी के दम पर ही सीएसके ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। संजू आईपीएल में सीएसके की तरफ से मुंबई के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बैटर भी बने।
संजू ने तोड़ा गिलक्रिस्ट, राहुल, पंत का रिकॉर्ड
संजू ने इस मैच में मुंबई के खिलाफ 54 गेंदों पर शतक लगाया और 101 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 छक्के और 10 चौके भी जड़े। ये संजू का आईपीएल में बतौर विकेटकीपर तीसरा शतक रहा और वो इस लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर भी बने। संजू अब क्विंटन डिकॉक के साथ इस लीग में सबसे ज्यादा शतक बतौर विकेटकीपर लगाने वाले बैटर बने। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट, केएल राहुल और पंत को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने बौतर विकेटकीपर 2-2 शतक लगाए हैं।
आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स
3 – क्विंटन डिकॉक
3 – संजू सैमसन
2 – एडम गिलक्रिस्ट
2 – केएल राहुल
2 – ऋषभ पंत
1 – ब्रेंडन मैकुलम
1 – रिद्धिमान साहा
1 – जॉनी बेयरस्टो
1 – हेनरिक क्लासेन
संजू ने कोहली-राहुल समेत 7 बल्लेबाजों की बराबरी की
संजू सैमसन का ये आईपीएल 2026 में दूसरा शतक रहा और वो इस लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जोस बटलर, विराट कोहली, केएल राहुल, शिखर धवन, शेन वॉटसन, क्रिस गेल और हाशिम अमला की बराबरी पर आ गए। इन सभी ने आईपीएल के एक सीजन में संजू से पहले 2-2 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर कोहली और जोस बटलर एक साथ मौजूद हैं।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स
4: विराट कोहली (2016)
4: जोस बटलर (2022)
3: शुभमन गिल (2023)
2: संजू सैमसन (2026)
2: जोस बटलर (2024)
2: विराट कोहली (2023)
2: केएल राहुल (2022)।
2: शिखर धवन (2020)
2: शेन वॉटसन (2018)
2: हाशिम अमला (2017)
2: क्रिस गेल (2011)
संजू ने रोहित की बराबरी की
संजू का ये टी20 क्रिकेट में बतौर भारतीय 8वां शतक रहा और वो रोहित शर्मा की बराबरी पर आ गए। टी20 में रोहित ने भी 8 शतक लगाए थे। संजू अब टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए। कोहली और अभिषेक पहले नंबर पर हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय
9: अभिषेक शर्मा (184 पारियां)
9: विराट कोहली (403 पारियां)
8: संजू सैमसन (320 पारियां)
8: रोहित शर्मा (454 पारियां)
7: ईशान किशन (227 पारियां)
7: केएल राहुल (231 पारियां)
संजू ने की केएल राहुल की बराबरी
संजू ने आईपीएल करियर का 5वां शतक लगाया और वो इस लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में कोहली पहले जबकि जोस बटलर दूसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल तीसरे स्थान पर हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
8-विराट कोहली
7 – जोस बटलर
6 – क्रिस गेल
5- केएल राहुल
5 – संजू सैमसन
रोहित नंबर 1, जडेजा अब यूसुफ पठान से आगे; IPL में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले टॉप-7 भारतीय
आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि रविंद्र जडेजा ने यूसुफ पठान को पीछे छोड़ दिया है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
