संजू सैमसन आए और छा गए। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू ने फाइनल से पहले सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 3 में एंट्री कर ली। संजू ने वेस्टइंडीज और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ कमाल की पारी खेली और दोनों मैचों में भारत की जीत के हीरो रहे। संजू ने दिखाया कि अहम मौकों पर वो टीम के लिए क्या कुछ कर सकते हैं।
इशान किशन पहले स्थान पर आए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार को होगा, लेकिन उससे पहले बात अगर टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की बात की जाए तो इशान किशन अब नंबर वन पर आ गए हैं। सेमीफाइनल से पहले तक सूर्यकुमार पहले स्थान पर थे, लेकिन अब तस्वीर फिलहाल तो बदल गई और कप्तान सूर्या दूसरे नंबर पर आ गए और संजू ने अपनी धाकड़ बैटिंग के दम पर तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया।
तीसरे नंबर पर काबिज हुए संजू सैमसन
संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए अब तक कुल 4 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक के साथ 232 रन बनाए हैं। इन 4 मैचों में संजू ने कुल 115 गेंदों का सामना किया है और इन गेंदों पर उन्होंने ये रन बनाने में सफलता हासिल की और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं इशान किशन ने 8 मैचों में 263 रन बनाए हैं और भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं जबकि दूसरे स्थान पर टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं।
शिवम दुबे ने चौथा स्थान किया हासिल
सूर्यकुमार यादव ने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले 8 मैचों में 242 रन एक अर्धशतक की मदद से बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा है। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर शिवम दुबे हैं जो लगातार भारत के लिए अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। दुबे ने अब तक खेले 8 मुकाबलों में भारत के लिए कुल 209 रन बनाए हैं जबकि हार्दिक पंड्या लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं। पंड्या ने भारत के लिए अब तक खेले 8 मैचों में 2 अर्धशतक के साथ 199 रन बनाए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैटर (फाइनल से पहले)
इशान किशन- 263 रन
सूर्यकुमार यादव- 242 रन
संजू सैमसन- 232 रन
शिवम दुबे- 209 रन
हार्दिक पंड्या- 199 रन
ये खबरें भी पढ़ें
संजू सैमसन ने पावरप्ले में बनाए इतने रन की टूटा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड, रोहित की बराबरी पर आए
