IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ भारत के लिए पारी की शुरुआत संजू सैमसन और इशान किशन ने की, लेकिन संजू शानदार शुरुआत के बाद भी बड़ा स्कोर करने में कामयाब नहीं हो पाए। संजू के पास अच्छा मौका था, लेकिन जल्दी आउट होकर उन्होंने इस सुनहरे अवसर को गंवा दिया। हालांकि संजू अब भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने।
संजू ने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा
संजू सैमसन ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला। इसके साथ ही वो भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। संजू ने अपना पहला मैच टी20 वर्ल्ड कप में 31 साल 93 दिन की उम्र में खेला। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 31 साल 40 दिन की उम्र में खेला था।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेलने वाले बैटर
31 साल, 117 दिन – अमित मिश्रा बनाम पाकिस्तान, मीरपुर, 2014
31 साल, 93 दिन – संजू सैमसन बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026
31 साल, 40 दिन – सूर्यकुमार यादव बनाम पाकिस्तान, दुबई, 2021
31 साल, 2 दिन – आशीष नेहरा बनाम अफगानिस्तान, सेंट लूसिया, 2010
30, 358 दिन – लक्ष्मीपति बालाजी बनाम अफगानिस्तान, कोलंबो, 2012
संजू ने की मुरली विजय की बराबरी
संजू सैमसन ने नामीबिया के खिलाफ 8 गेंदों पर 3 छक्के और एक चौके की मदद से 22 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 275.00 का रहा। संजू ने अपने इन 3 छक्कों के दम पर मुरली विजय की बराबरी कर ली। संजू अब टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में मुरली विजय के साथ पहले नंबर पर आ गए। मुरली ने भी अपने डेब्यू टी20 वर्ल्ड कप मैच में 3 छक्के लगाए थे।
T20WC के डेब्यू मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के
3 छक्के – संजू सैमसन
3 छक्के – मुरली विजय
2 छक्के – रोहित शर्मा
2 छक्के – इरफान पठान
2 छक्के – विराट कोहली
2 छक्के – ऋषभ पंत
ये खबरें भी पढ़ें
