भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार 6 जुलाई 2026 को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान किया। टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जबकि टी20 विश्व कप के हीरो संजू सैमसन को नहीं चुना गया है। भारतीय चयन समिति के संजू सैमसन को बाहर करने के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ गई है।
चर्चा यह है कि संजू सैमसन को टीम से बाहर किया गया है या उन्हें आराम दिया गया है? 23 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज के लिए प्रभसिमरन सिंह को बतौर दूसरा विकेटकीपर चुना गया है। सोशल मीडिया में कोई संजू को आराम देने की बात कह रहा है तो कोई बाहर करने की।
आराम देने के दावे को यह कहकर पुष्ट किया जा रहा है कि अगर संजू को बाहर करना होता तो वह एशियाई खेलों के स्क्वाड का हिस्सा नहीं होते। वहीं कुछ चर्चाएं ऐसी भी हैं कि इस दौरे पर (जिम्बाब्वे में) युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके अनुसार वैभव सूर्यवंशी को इस दौरे पर आगे बढ़ाने और अधिक मौके देने के लिए संजू सैमसन को ‘आराम’ देने की बात कही गई है।
संजू को मिला आराम या किया गया बाहर?
टाइम् ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बीसीसीआई के सूत्र के बयान के हवाले से कहा गया,”यह बहुत खराब लगेगा कि संजू सैमसन जैसे सीनियर खिलाड़ी को इस दौरे से बाहर किया जाए। लोगों को यह याद रखना होगा कि सैमसन एशियाई खेलों के स्क्वाड का हिस्सा हैं, जो सितंबर में टूर्नामेंट खेलेगा। इशान को टीम मैनेजमेंट की तरफ से बतौर विकेटकीपर ही देखा जा रहा है। खराब फील्डिंग को ध्यान में रखते हुए अच्छे फील्डर्स की तरफ भी टीम देख रही है।”
रिपोर्ट के मुताबिक, “पिछले एक दशक में जिम्बाब्वे के पिछले सभी दौरों पर बेंच स्ट्रेंथ का ही इस्तेमाल किया गया है। वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और हर्षित राणा को भी आराम दिया गया है। बॉलिंग लाइनअप भी पूरा नया ही है।”
चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट का मानना है कि संजू सैमसन और इशान किशन दोनों को एकसाथ टीम में लाने पर पूरे मध्यक्रम को नीचे खिसकना पड़ेगा। यही कारण ही पोजिशन बदलने से तिलक वर्मा और अक्षर पटेल के प्रदर्शन पर असर पड़ा है।
जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारत का टी20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
ENG दौरे पर गए 16 में से 7 खिलाड़ी नहीं जाएंगे ZIM, 6 नए खिलाड़ियों की एंट्री, 3 का हो सकता है इंटरनेशनल डेब्यू
भारतीय टीम का आगामी जिम्बाब्वे दौरे के लिए ऐलान हो गया है। मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर मौजूद 7 खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए जगह नहीं मिली है। जबकि 6 नए खिलाड़ी जिम्बाब्वे दौरे पर नजर आएंगे, जिसमें से तीन इंटरनेशनल डेब्यू भी कर सकते हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
