संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में कोलकाता में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए भारत को 5 विकेट से जीत दिलाई और सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। यही नहीं संजू सैमसन कोलकाता में खेली अपनी पारी के दम पर अब टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बैटर बने और विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

संजू सैमसन ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के और 12 चौके निकले। संजू ने ये पारी तब खेली जब भारत के दो बेहतरीन बैटर अभिषेक शर्मा और इशान किशन 10-10 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे और टीम इंडिया दवाब में आ गई थी। एक तरफ भारतीय बल्लेबाज आउट होते रहे, लेकिन दूसरी तरफ संजू जमे रहे और भारत को जीत दिलाकर ही मैदान से वापस लौटे। हालांकि वो 3 रन से शतक से चूक गए, लेकिन वो भारत की जीत के हीरो रहे।

संजू ने कोलकाता में नाबाद 97 रन की पारी खेली और वो अब टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज था जिन्होंने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। संजू की इस पारी के बाद विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बैटर्स

97* – संजू सैमसन बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन्स, 2026
82* – विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली, 2016
82* – विराट कोहली बनाम पाकिस्तान, मेलबर्न, 2022
78* – विराट कोहली बनाम पाकिस्तान कोलंबो, 2012
72* – विराट कोहली बनाम साउथ अफ्रीका, मीरपुर, 2014

ये भी पढ़ें

हेटमायर के नाम T20 WC के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के, पाकिस्तानी बैटर फरहान को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड