India probabale playing 11 vs Pakistan, Ind vs Pak, T20 world cup 2026: भारत को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना तीसरा लीग मैच खेलना है जो कोलंबो में होगा। कोलंबो में माना जा रहा है कि स्पिनर्स को काफी मदद मिलने वाली है ऐसे में भारतीय टीम का फोकस होगा कि टीम में स्टार स्पिनर्स को शामिल किया जाए जो कोलंबो में प्रभावी साबित हो सकें।

तीन स्पिनर्स को मिल सकता है मौका

नामीबिया के खिलाफ भारत जिस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरा था उसमें दो शुद्ध स्पिनर यानी अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती टीम में शामिल थे। नामीबिया के खिलाफ वरुण ने 3 जबकि अक्षर ने 2 विकेट लिए थे। ऐसे में दोनों कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ टीम में शामिल रहेंगे। टीम में तीसरे स्पिनर को रूप में कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है जो रिस्ट स्पिनर होने की वजह से काफी प्रभावी साबित हो सकते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव को अगर टीम में शामिल किया जाता है तो इस स्थिति में अर्शदीप सिंह को ड्रॉप किया जा सकता है। वहीं अभिषेक अगर फिट हो जाते हैं तो फिर संजू सैमसन बाहर हो सकते हैं और अभिषेक-इशान ओपन कर सकते हैं। अभिषेक के फिट नहीं होने की स्थिति में संजू-इशान ओपन करते नजर आ सकते हैं।

8 बल्लेबाज टीम में रहेंगे मौजूद

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 2 बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा शायद ही ज्यादा प्रयोग किया जाए। टीम में तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या होंगे जबकि स्पिनर के रूप में तीन खिलाड़ी होंगे। अगर अभिषेक खेलते हैं तो वो टीम में चौथे स्पिन विकल्प हो सकते हैं। बल्लेबाजी की जिम्मेदारी ओपनर्स के अलावा सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल पर होगी।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

ये खबरें भी पढ़ें

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए इरफान ने किया भारतीय प्लेइंग 11 का चयन, एक बदलाव की दी सलाह

इशान किशन ने 254 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके, कप्तान सूर्यकुमार का रिकॉर्ड टूटा; युवराज अब भी नंबर 1