India vs West Indies 4th T20 Match Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार 14 दिसंबर 2026 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग 11 की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी को अंतिम मुकाबले तक इंतजार करना पड़ सकता है।
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ही चौथे मुकाबले में भी पारी की शुरुआत करती नजर आ सकती है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें सीरीज कब्जाने पर भी होंगी। भारत अभी इस सीरीज में 2-1 से आगे है। पहला मैच भारत ने जीता था तो दूसरे मुकाबले में मेहमान कैरेबियाई टीम ने जीत दर्ज की थी। फिर तीसरे मैच में 14 रन से जीत के साथ टीम इंडिया ने बढ़त बनाई थी। अब तक संजू और अभिषेक दोनों ने एक-एक फिफ्टी प्लस की पारी खेली है।
अब चौथे मुकाबले में भारतीय प्लेइंग 11 की बात करें तो खास बदलाव होते नजर नहीं आ रहे हैं। शिवम दुबे को तीसरे टी20 से बाहर रखा गया था। अब चौथे मैच में उनको या नितीश रेड्डी किसी एक को ही मौका मिल सकता है। नितीश का आईपीएल में यह होम ग्राउंड है, उस लिहाज से उन्हें वरीयता मिल सकती है। हैदराबाद के मैदान पर रनों की बारिश देखने को मिलती है, ऐसे में टीम अक्षर पटेल के रूप में ही एक स्पेशलिस्ट स्पिनर के साथ उतर सकती है। वहीं साथ देने के लिए नमन धीर और अभिषेक शर्मा होंगे।
वहीं तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह इस स्क्वाड के सीनियर पेसर हैं। ऐसे में उनके साथ एक बार फिर मयंक यादव और प्रिंस यादव नजर आ सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने इंदौर में अच्छी गेंदबाजी की थी और रनों की रफ्तार भी रोकी थी। मैच से पहले मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिलक वर्मा ने भी कहा था कि, टीम की रणनीति रन रोकने नहीं बल्कि विकेट लेने पर होगी। यानी गेंदबाजी आक्रमण में खास बदलाव नहीं होंगे।
चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत का टी20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।
SA vs AUS: हेजलवुड के 8 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने 214 रन से जीता डरबन टेस्ट; WTC अंकतालिका में साउथ अफ्रीका को नुकसान
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को डरबन में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में 214 रन से हराया। इस हार के बाद डिफेंडिंग चैंपियन प्रोटियाज को WTC 2025-27 की अंकतालिका में भी टॉप 2 से बाहर होना पड़ा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
