मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 का अपना 7वीं लीग मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलना है, लेकिन इस मुकाबले से पहले बड़ा सवाल ये है कि क्या रोहित खेलेंगे। रोहित का खेल देखने के लिए सब बेताब हैं और उनका मैदान पर नहीं उतरना क्रिकेट फैंस को नहीं भा रहा है।

इस महीने की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए रोहित को हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी। तेज़शुरुआत करने के बाद चोट के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था और तब से यह अनुभवी खिलाड़ी कई मैच नहीं खेल पाया है। इसके वजह से पिछले मैच में जीत की राह पर लौटने के बावजूद मुंबई को अपनी बैटिंग लाइन-अप में ऊपरी क्रम की रणनीति पर फिर से विचार करना पड़ रहा है।

रोहित को लेकर जोखिम लेने की जरूरत नहीं

भारत के पूर्व क्रिकेटर व टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ का मानना ​​है कि मुंबई के पास अभी भी रोहित के अनुभव का इस्तेमाल करने का एक तरीका है जिसमें कोई बेवजह का जोखिम भी न हो। उन्होंने सुझाव दिया कि टीम की लय को बनाए रखने के लिए एक लचीली भूमिका निभाना ही इसकी कुंजी हो सकती है। भले ही सिर्फ एक बैटर या इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही सही मुंबई को उन्हें इस्तेमाल करने के बारे में सोचना चाहिए।

रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में करें इस्तेमाल

संजय बांगड़ ने जियो हॉटस्टार पर आगे कहा कि टीम के लिए मजबूत शुरुआत बहुत जरूरी होती है और इस सीजन में जो टीमें सबसे ज्यादा कामयाब रही हैं उनकी बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही एक साथ जबरदस्त चल रही हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक मजबूत ओपनिंग पार्टनरशिप से मिडिल ऑर्डर पर दबाव कम हो सकता है। अगर रोहित और क्विंटन डिकॉक एक मजबूत ओपनिंग पार्टनरशिप बना पाते हैं तो इससे सूर्यकुमार यादव और मिडिल ऑर्डर पर दबाव कम हो जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि इस अहम मोड़ पर मुंबई को रोहित की फिटनेस को लेकर एक सोचा-समझा रिस्क लेने के बारे में सोचना चाहिए और उन्हें एक इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए। रोहित की चोट के बाद से मुंबई का सामना पंजाब किंग्स और गुजरात टायटंस से हुआ है और अपने पिछले मैच में 99 रनों की शानदार जीत दर्ज करके उन्होंने अपनी हार का सिलसिला तोड़ दिया है। मुंबई के लिए आत्मविश्वास कोई मुद्दा नहीं है। रन अहम खिलाड़ियों की तरफ से आ रहे हैं, जिसमें पिछले मैच में क्विंटन डिकॉक और उसके बाद वाले मैच में तिलक वर्मा के जबरदस्त शतक शामिल हैं।

रोहित नंबर 1, जडेजा अब यूसुफ पठान से आगे; IPL में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले टॉप-7 भारतीय

आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि रविंद्र जडेजा ने यूसुफ पठान को पीछे छोड़ दिया है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)