दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 31वें मुकाबले में सोमवार को साउथ दिल्ली सुपर स्टार्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी और टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज की। साउथ दिल्ली का यह लगातार दूसरा शानदार रन चेज है। इस मैच में 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली ने एक भी विकेट नहीं गंवाया और 15.2 ओवर में ही 10 विकेट से मुकाबला जीता।

साउथ दिल्ली सुपर स्टार्स के लिए सनत सांगवान ने बेहतरीन शतक जड़ा। उन्होंने 54 गेंद पर नाबाद रहते हुए 111 रन की पारी खेली। उनके साथी ओपनर अनमोल शर्मा ने भी 38 गेंद पर नाबाद रहते हुए 55 रन बनाए। वेस्ट दिल्ली के लिए नितीश राणा ने 33 गेंद पर 60 रन की पारी खेली थी और उनकी यह पारी सनत के शतक के आगे बेकार साबित हुई। इस जीत के बाद भी साउथ दिल्ली की टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर ही है। जबकि सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम पहले ही 8 में से सात मैच जीतकर 14 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 31 मैचों के बाद अंकतालिका

स्थानटीममैच जीतहार NRअंक नेट रन रेट
1सेंट्रल दिल्ली किंग्स (Q)871014+1.625
2आउटर दिल्ली वॉरियर्स852111+0.337
3पुरानी दिल्ली 684319+0.473
4साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स84319-0.434
5नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स73317-0.181
6वेस्ट दिल्ली लायंस83417-0.532
7ईस्ट दिल्ली राइडर्स71513-1.283
8न्यू दिल्ली टाइगर्स81702-0.687

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 31 मैचों के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट4s6s
यश ढुल8841058.57215.793532
सार्थक रंजन6635058.33166.673421
याजस शर्मा7733355.50219.083422
अनुज रावत7727454.80183.892517
सिद्धार्थ जू़न8826738.14217.071827

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 31 मैचों के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
अंशुमान हुड्डा621.01261710.7618321
मोनी ग्रेवाल829.01741223.4228100
हर्ष त्यागी721.01261115.2716800
लक्ष्मण829.21761125.0927610
गवनिश खुराना725.01501122.0024200

भुवी की टीम को मिली पहली जीत, नोएडा सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया; रिंकू की टीम अंकतालिका में टॉप पर

यूपी टी20 लीग के छठे मैच में लखनऊ फाल्कन्स ने नोएडा सुपर किंग्स को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ पहला मैच गोरखपुर से हारी थी। पहले दोनों मैच जीतने वाली रिंकू सिंह की मेरठ की टीम अंकतालिका में टॉप पर है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर