भारतीय दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित द्रविड़ ने धूम मचाना शुरू कर दिया है। हाल ही में छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ का चयन भारत की अंडर 19 टीम में श्रीलंका दौरे के लिए हुआ था। अब बड़े बेटे ने महाराजा ट्रॉफी कर्नाटक टी20 लीग में अपने बल्ले और गेंद से कमाल किया है। समित ने अपनी टीम कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स के लिए खेलते हुए अभी तक चार पारियों में 112 रन बनाए हैं और 5 विकेट भी उनको मिले हैं।

समित द्रविड़ ने 1 जुलाई 2026 को हुबली टाइगर्स के खिलाफ मैच में 360 डिग्री बैटिंग का नजारा पेश करते हुए तेजतर्रार 32 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए और सभी ग्राउंड के अलग-अलग हिस्सों में जड़े। समित इसी के बाद सुर्खियों में आ गए हैं। अभी तक उनका प्रदर्शन मौजूदा टी20 लीग में अच्छा रहा है।

समित द्रविड़ का डबल धमाल

समित द्रविड़ ने बल्ले के साथ गेंद से भी कमाल किया है। उन्होंने मौजूदा कर्नाटक टी20 लीग में अभी तक पांच पारियों में गेंदबाजी करते हुए अपने स्पेल में ऐसा प्रदर्शन किया:- 31/1, 27/1, 27/1, 40/1 और 37/1 , इसके अलावा कई मौकों पर वह बल्ले से भी अहम योगदान देते नजर आए।

उन्होंने चार पारियों में ही बल्लेबाजी की और 81 गेंद पर कुल 112 रन बनाए। समित ने इस दौरान 12 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने 11, 30, 39 और 32 रन की पारियां अभी तक खेली हैं।

समित की टीम अंकतालिका में नंबर 1

समित द्रविड़ की टीम बेंगलुरु ब्लास्टर्स अंकतालिका में अभी तक 7 में से छह मैच जीतकर टॉप पर बनी है। इस टीम के तीन लीग मैच और बाकी हैं। जबकि उसके 12 अंक हैं। दूसरे नंबर पर काबिज टीम के सिर्फ 7 अंक हैं। ऐसे में बेंगलुरु ब्लास्टर्स की टीम प्लेऑफ की प्रबल दावेदार बन चुकी है। इसमें समित का गेंद और बल्ले से अभी तक अहम योगदान रहा है।

IND U19 vs SL U19: बदल गई भारतीय अंडर 19 टीम, राहुल द्रविड़ के बेटे का चयन; देखें श्रीलंका दौरे का पूरा स्क्वाड

भारतीय अंडर 19 टीम अब पूरी तरह बदल चुकी है। कुछ महीने पहले इसी साल आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी जैसे धाकड़ खिलाड़ियों वाली टीम जो विश्व चैंपियन बनी थी, अब वह प्रमोट हो गई है। नई अंडर 19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे का भी चयन हुआ है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर