जल्द आएगी MS Dhoni की वेब सीरीज? समझिए साक्षी धोनी की इस पोस्ट के क्या हैं मायने
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में धोनी इंटरटेनमेंट नाम की मीडिया कंपनी खोली थी। सितंबर 2020 के आखिर में खबर आई थी कि धोनी की कंपनी एक अघोरी की जिंदगी पर वेब सीरीज बनाने जा रही है। यह वेब सीरीज एक नए लेखक की किताब पर आधारित है।

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को यह तो पता ही होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का प्रोडक्शन हाउस एक वेबसीरीज पर काम कर रहा है। वैसे यह वेबसीरीज कब रिलीज होगी, इसे लेकर किसी को कुछ जानकारी नहीं है। हालांकि, साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई एक तस्वीर को देखने के बाद उम्मीद दिख रही है कि दर्शकों को जल्द ही यह देखने को मिल सकती है।
साक्षी धोनी ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें वह प्रियांशु चोपड़ा के साथ सेल्फी लेते दिख रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, कितने दिन बाकी बचे हैं? इसके बाद उन्होंने रेड हार्ट वाली इमोजी भी पोस्ट की है। साथ ही तस्वीर को priiyanshuchopraa को टैग भी किया है। साक्षी की इस पोस्ट पर priiyanshuchopraa ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, jittery (बेचैन)! उन्होंने खुशी के आंसू वाली और रेड हार्ट वाली इमोजी भी पोस्ट की है।
priiyanshu chopraa ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को धोनी.इंटरटेनमेंट का डेल्टा1 (Delta1 @dhoni.entertainment) बताया है। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एमएसधोनीइंटरटेनमेंट.कॉम (https://www.msdhonientertainment.com/) में धोनी की पोजिशन एल्फा ‘Alpha’ की है। दरअसल, धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने msdhonientertainment.com के लिए ऐसी शब्दावली का चयन किया है, जैसी टर्मिनालजी युद्ध या गश्त के दौरान भारतीय सेना में कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल की जाती है।
msdhonientertainment.com पर बताया गया है कि साक्षी धोनी Dhoni Entertainment (धोनी इंटरटेनमेंट) की मैनेजिंग डायरेक्टर (प्रबंध निदेशक) हैं। उन्हें ‘Alpha1’ नाम दिया गया है। वह अपने प्रबंधकीय कौशल से धोनी इंटरटेनमेंट का संचालन करती हैं। इसी क्रम में प्रियांशु चोपड़ा को डेल्टा 1 की भूमिका दी गई है।
View this post on Instagram
साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ दिन पहले वह अपने परिवार के साथ दुबई में थीं। साक्षी सोशल मीडिया के जरिए दुबई से भी फैंस को अपडेट्स देती रहती थीं। इसी क्रम में उन्होंने यह वीडियो पोस्ट किया था।
View this post on Instagram
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में धोनी इंटरटेनमेंट नाम की मीडिया कंपनी खोली थी। सितंबर 2020 के आखिर में खबर आई थी कि धोनी की यह कंपनी एक अघोरी की जिंदगी पर वेब सीरीज बनाने जा रही है। यह वेब सीरीज एक नए लेखक की किताब पर आधारित है। इसमें पौराणिकता के साथ साइंस फिक्शन भी होगा। यह एक ऐसे रहस्यमयी अघोरी की कहानी है, जो एक बेहद डेवलप्ड ऑर्गनाइजेशन (विकसित संगठन) के हाथ लग जाता है।
साक्षी धोनी ने वेब सीरीज के बारे में कहा था, ‘यह वेब सीरीज एक चौंकाने वाला एडवेंचर होगा। किताब माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन पर आधारित है। जब यह अघोरी एक ऑर्गनाइजेशन के हाथ लगता है तो प्राचीन विश्वास और भविष्य के रहस्य खुलते हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि हम ब्रह्मांड के सभी पहलुओं को इसमें शामिल करें। हर किरदार और उसकी कहानी को पर्दे पर लाएं। हम इसे बेहतर तरीके से पर्दे पर उतारेंगे।’
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।