आईपीएल 2026 में भारत के कई बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वैभव सूर्यवंशी अभी तक सबसे ज्यादा 776 रनों के साथ टॉप पर मौजूद हैं। मगर आपको यह जानकर शायद विश्वास नहीं होगा कि वैभव सबसे ज्यादा अर्धशतक के मामले में टॉप 10 का भी हिस्सा नहीं हैं। साई सुदर्शन फाइनल से पहले इस मामले में नंबर 1 बल्लेबाज हैं और अब वे ही इस पोजिशन पर रहेंगे।

इस लिस्ट में नंबर 2 पर मौजूद सभी बल्लेबाजों ने 6 अर्धशतक लगाए हैं। जबकि साई ने अभी तक 8 अर्धशतक इस सीजन बना दिए हैं। फाइनल में भी वह बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। उनके अलावा दूसरे नंबर पर मौजूद कई खिलाड़ियों में इशान किशन, ध्रुव जुरेल के नाम भी हैं जिनकी टीमें आईपीएल 2026 से बाहर हैं। फाइनल में अगर शुभमन गिल फिफ्टी बनाते भी हैं फिर भी 7 तक पहुंचेंगे और साई सुदर्शन को पीछे नहीं छोड़ पाएंगे।

वैभव-पाटीदार और राहुल ने लगाए 5-5 अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, अंगकृष रघुवंशी और केएल राहुल ने आईपीएल 2026 में 5-5 अर्धशतक लगाए हैं। पाटीदार के पास फाइनल में एक और मौका होगा कि वह राहुल और वैभव से आगे निकल जाएं। वहीं विराट कोहली ने इस सीजन कुल 4 अर्धशतक लगाए हैं और वह अगर फाइनल में 50 का आंकड़ा पार करते हैं तो वैभव-राहुल की बराबरी कर लेंगे।

वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं उन्होंने 16 पारियों में 5 अर्धशतक लगाए हैं। कम पारियों में ज्यादा अर्धशतक लगाने के आधार पर नीचे पूरी तालिका दी गई है:-

IPL 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

स्थान खिलाड़ीमैच पारियां रन 50s100s
1साई सुदर्शन161671081
2प्रभसिमरन सिंह 141351060
3इशान किशन151560260
4हेनरिक क्लासेन151562460
5शुभमन गिल151572261
6ध्रुव जुरेल 161651560
7अंगकृष रघुवंशी 131242250
8श्रेयस अय्यर 141349851
9रजत पाटीदार 141348650
10केएल राहुल141459351
11वैभव सूर्यवंशी 161677651

नेपाल के बल्लेबाज का 35 गेंद पर शतक, वैभव-अभिषेक को छोड़ा पीछे; T20I में दूसरी बार टीम ने बनाए 300 से ज्यादा रन

नेपाल की टीम ने टी20 इंटरनेशनल में दूसरी बार 300 रनों का आंकड़ा पार किया। बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने 35 गेंद पर शतक जड़ा। इस पारी में उन्होंने 16 छक्के भी लगाए और टी20 व टी20 इंटरनेशनल के कई रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर