आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज टॉम मूडी ने आईपीएल की ऑल-टाइम ओपनिंग पेयर का चयन किया। मूडी के सामने आठ जोड़ियों के नाम लिए लए और उन्होंने उनकी ब्लाइंड रैंकिंग की। कमाल की बात ये रही कि उन्होंने पहले स्थान के लिए रोहित शर्मा-इशान किशन, यशस्वी जायसवाल-जोस बटलर या फिर अभिषेक शर्मा-ट्रैविस हेड का चयन नहीं किया।
मूडी ने साई-शुभमन को बताया बेस्ट ओपनिंग पेयर
टॉम मूडी से ईएसपीएन क्रिकइंफो पर आईपीएल की बेस्ट ओपनिंग जोड़ी चुनने को कहा गया और उनके सामने 8 जोड़ियों के नाम लिए गए। मूडी ने उनकी ब्लाइंग रैंकिंग करते हुए सबको एक से 8 नंबर पर रखा। मूडी के सामने सबसे पहले ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा का नाम लिया गया और उन्होंने इस पेयर को तीसरे नंबर पर रखा। इसके बाद विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसिस की जोड़ी को उन्होंने 5वें नंबर पर जगह दी।
मूडी ने इसके बाद शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की जोड़ी को चौथे स्थान पर रखा जबकि गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा को उन्होंने 7वें स्थान पर रखा। मूडी ने माइक हसी और मुरली विजय की ओपनिंग जोड़ी को 8वें स्थान पर रखा जबकि इसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा और इशान किशन जैसी खतरनाक ओपनिंग जोड़ी को छठे स्थान पर जगह दी। मूडी के सामने इसके बाद शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी को पहले नंबर पर रखा और इस लीग की बेस्ट ओपनिंग जोड़ी करार दिया जबकि जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल को उन्होंने दूसरे स्थान पर जगह दी।
वैभव टॉप पर, कोहली हैं नंबर 3; IPL के एक सीजन में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज
IPL के एक सीजन में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर आ चुके हैं। उन्होंने जोस बटलर का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस लिस्ट में विराट कोहली और शुभमन गिल भी मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
