आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी का सामना गुजरात के साथ होगा और इस मैच में इस बात पर सबकी नजर रहने वाली है कि कौन सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाता है। यही नहीं इस फाइनल मुकाबले में क्या शेन वॉटसन का बनाया 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा या नहीं इस पर भी सबकी नजरें होंगी। इस लीग के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अब भी शेन के नाम दर्ज है जो उन्होंने साल 2018 में बनाया था।
शेन वॉटसन के नाम दर्ज है आईपीएल फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर
आईपीएल के फाइनल मुकाबले में अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड शेन वॉटसन के नाम पर दर्ज है जिन्होंने साल 2018 में हैदराबाद के खिलाफ 117 रन की पारी खेली थी और अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। शेन का ये रिकॉर्ड पिछले 8 साल के कायम है जिसे अब तक तो कोई तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रिद्धिमान साहा हैं जिन्होंने सा 2014 में केकेआर के खिलाफ 115 रन की पारी खेली थी।
आईपीएल फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन मौजूद हैं जिन्होंने साल 2023 में सीएसके के खिलाफ 96 रन बनाए थे जबकि चौथे नंबर पर मुरली विजय मौजूद हैं जिन्होंने साल 2011 में आरसीबी के खिलाफ 95 रन की शानदार पारी खेली थी। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मनीष पांडे भी हैं जिन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 94 रन बनाए थे जबकि लिस्ट में छटे स्थान पर मनविंदर बिसला हैं जिन्होंने साल 2012 में सीएसके के खिलाफ ही 89 रन की पारी खेली थी। आईपीएल में फाइनल में अब तक सिर्फ एक ही भारतीय बैटर साहा ने शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है।
आईपीएल फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-6 बैटर
◎ 117 रन : शेन वॉटसन बनाम हैदराबाद (2018)
◎ 115 रन : रिद्धिमान साहा बनाम केकेआर (2014)
◉ 96 रन : साई सुदर्शन बनाम सीएसके (2023)
◎ 95 रन : मुरली विजय बनाम आरसीबी (2011)
◎ 94 रन : मनीष पांडे बनाम पीबीकेएस (2014)
◎ 89 रन : मनविंदर बिसला बनाम सीएसके (2012)
वैभव इम्पैक्ट प्लेयर, साई-इशान भी शामिल, कोहली नंबर 3, गिल आउट; पूर्व भारतीय खिलाड़ी चुनी IPL 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट
भारत के पूर्व क्रिकेटर ने आईपीएल 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया जिसमें उन्होंने शुभमन गिल को जगह नहीं दी। इस टीम में वैभव, कोहली, साई, इशान, भुवी, जोफ्रा, नितिश रेड्डी जैसे खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
